लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया का विनिवेश 2021-22 में होगा पूरा , विमानन मंत्रालय को 3,224 करोड़ रुपये का आवंटन

By भाषा | Updated: February 1, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को अपने बजट भाषण में कहा कि एयर इंडिया का विनिवेश 2021-22 में पूरा हो जाएगा और इस राष्ट्रीय विमान वाहक के वित्तीय पुनर्गठन के तहत एक विशेष विशेष प्रयोजन वाहन के गठन के लिए 2,268 करोड़ रुपये आवंटित किए।

एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया जारी है। कई पक्षों ने पिछले महीने विमान वाहन के लिए अपने अभिरुचि पत्र (ईओआई) सरकार को दिए हैं। उम्मीद है कि सरकार आने वाले सप्ताहों में योग्य बोलीदाताओं के नामों का ऐलान करेगी।

ऋणग्रस्त राष्ट्रीय विमानन कंपनी के वित्तीय पुनर्गठन के तहत एयर इंडिया एसेट होल्डिंग लिमिटेड के नाम से एक विशेष प्रयोजन वाहन (एसपीवी) की स्थापना की गई है। वित्त वर्ष 2021-22 के बजट दस्तावेजों के अनुसार इस एसपीवी को अगले वित्त वर्ष के लिए 2,268 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा कि एयर इंडिया और पवन हंस का विनिवेश 2021-22 में पूरा होगा।

वर्ष 2021-22 के आम बजट में नागरिक उड्डयन मंत्रालय को 3,224 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो चालू वित्त वर्ष के लिए आवंटित राशि 4,131 करोड़ रुपये से 22 प्रतिशत कम है। पिछले साल के बजट में मंत्रालय के लिए 3,797 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 4,131 करोड़ रुपये तक बढ़ा दिया गया।

सरकार ने सोमवार को 2021-22 के लिए क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के लिए 600 करोड़ रुपये का आवंटन किया, जो चालू वित्त वर्ष के मुकाबले 14.28 प्रतिशत कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम