लाइव न्यूज़ :

फेस्टिव सीजन में एयर इंडिया और स्पाइसजेट लेकर आ रहा है स्पेशल फ्लाइट, जानें कहां से कहां तक की है सुविधा

By भाषा | Updated: October 1, 2018 13:36 IST

सामान्य तौर पर चार इंजनों वाले इस विमान का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय परिचालन या अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के आने-जाने में किया जाता है।

Open in App

मुंबई, एक अक्टूबर: सरकारी विमानन कंपनी त्योहारी मांग की पूर्ति के लिए 16 अक्टूबर से मुंबई और कोलकाता के लिए 423 सीटों वाला डबल-डेकर विमान जंबो जेट बोइंग 747 की सेवा शुरू करने वाली है।

कंपनी ने जारी बयान में कहा कि 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के बीच नई दिल्ली से कोलकाता और मुंबई के लिए जंबो जेट की रोज एक उड़ान होगी। इस विमान में प्रथम श्रेणी में 12 सीट, बिजनेस श्रेणी में 26 सीट जबकि इकोनॉमी श्रेणी में 385 सीट हैं।

सामान्य तौर पर चार इंजनों वाले इस विमान का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय परिचालन या अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों के आने-जाने में किया जाता है।

स्पाइसजेटने भी किया नई उड़ानों का ऐलान 

घरेलू एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट ने उड़ान योजना के तहत अहमदाबाद और सूरत से जैसलमेर के लिये नई उड़ान शुरू करने की है। साथ ही कंपनी ने आठ और नई उड़ानें भी शुरू की हैं। इसमें अहमदाबाद- जबलपुर, अहमदाबाद-देहरादून, अहमदाबाद-पटना, सूरत-उदयपुर और उदयपुर-वाराणसी शामिल हैं। कंपनी की अहमदाबाद-जैसलमेर-अहमदाबाद की सीधी उड़ान 31 अक्टूबर और सूरत-जैसलमेर-सूरत उड़ान 30 नवंबर से शुरू होगी।

टॅग्स :एयर इंडियास्पाइसजेट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत