लाइव न्यूज़ :

यात्री एयर एशिया की फ्लाइट में एयर इंडिया के टिकट से कर सकेंगे यात्रा, जानें क्या है पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 12, 2022 12:36 IST

टाटा ग्रुप ने यात्रियों को किसी तरह की असुविधा ना हो, इसके लिए एक नया निर्णय लिया है। इसके तहत एयर इंडिया और एयर एशिया फ्लाइट डिसरप्शन के मामले में एक दूसरे के यात्रियों को स्वीकार करेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देटाटा ग्रुप ने यात्रियों को किसी तरह की असुविधा ना हो, इसके लिए एक नया निर्णय लिया है।एयर इंडिया और एयर एशिया अब टाटा ग्रुप्स का ही हिस्सा हैं। अब टाटा ग्रुप के पास विस्तारा और एएआईपीएल समेत चार एयरलाइंस हैं। 

नई दिल्ली: टाटा ग्रुप ने अपने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया निर्णय लिया है। इसके तहत एयर इंडिया और एयर एशिया के बीच एक समझौता हुआ है, जिसके अनुसार अगर इन दोनों एयरलाइंस के यात्रियों की उड़ान में किसी भी तरह का व्यवधान (flight disruptions) आता है तो दोनों एयरलाइन कंपनियां एक-दूसरे के यात्रियों को उनकी फ्लाइट में ट्रेवल करने का मौका देंगी। बता दें कि एयर इंडिया और एयर एशिया अब टाटा ग्रुप्स का ही हिस्सा हैं। ऐसे में यात्रियों की असुविधा को कम करने के उद्देश्य से टाटा ग्रुप ने यह निर्णय लिया है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एयर इंडिया और एयर एशिया इंडिया (एएआईपीएल) ने "अनियमित संचालन पर इंटरलाइन विचार" (आईआरओपी) समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि यात्रियों को पहली उपलब्ध वैकल्पिक उड़ान दी जा सके। इस व्यवस्था की वैधता केवल दो साल के लिए घरेलू क्षेत्र में है। ऐसे में एयर एशिया और एयर इंडिया के बीच हुआ समझौता 10 फरवरी 2022 से 9 फरवरी, 2024 तक ही मान्य है। 

रिपोर्ट के अनुसार, आईआरओपी समझौते में कहा गया है कि यात्रियों को ले जाने वाली फ्लाइट उपलब्धता पर ही निर्भर करती है, जिसके बारे में स्वीकार करने वाली एयरलाइन के एयरपोर्ट मैनेजर ही बताएगा कि उनकी फ्लाइट में अतिरिक्त सीट मौजूद हैं या नहीं। समझौते में ये भी कहा गया है कि एयरलाइन के एयरपोर्ट मैनेजर का निर्णय ही आखिरी होगा। समझौते में कहा गया है कि एयर एशिया के यात्रियों फ्लाइट्स में हुए बदलाव के कारण एयर इंडिया का प्रस्थान प्रभावित नहीं होना चाहिए। 

यही नहीं, आईआरओपी समझौते में ये भी बताया गया है कि ट्रांसफर करने वाली एयरलाइन का सामान भत्ता, जैसा कि ट्रांसफर करने वाली एयरलाइन के मूल टिकट पर दिखाया गया है, स्वीकार करने वाली एयरलाइन द्वारा स्वीकार किए गए यात्रियों के लिए लागू होगा। मूल बुकिंग के साथ नहीं खरीदा गया कोई भी अतिरिक्त सामान एयरलाइन की अतिरिक्त सामान नीति को स्वीकार करने पर प्रभार्य होगा।

बताते चलें कि टाटा एयर इंडिया लगातार अपने प्रदर्शन में सुधार लाने और यात्रियों की शिकायतों के समाधान पर ध्यान केंद्रित कर रही है। मालूम हो, 26 जनवरी 2022 को एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का नियंत्रण अपने हाथ में लेने के बाद टाटा ग्रुप के पास विस्तारा और एएआईपीएल समेत चार एयरलाइंस हैं। 

टॅग्स :Tata groupएयर एशियाटाटाTata
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट