लाइव न्यूज़ :

AI Jobs: दुनिया के तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक भारत, रेड हैट सीईओ मैट हिक्स ने कहा- एआई पर अगर ठीक से काम हो तो मूल्य सृजन होगा और नए उद्योग को जन्म...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 19, 2024 22:40 IST

AI Jobs: एंटरप्राइज ओपन-सोर्स सॉल्यूशंस कंपनी रेड हैट का आईबीएम ने 2019 में लगभग 35 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था।

Open in App
ठळक मुद्देबड़े पैमाने पर मूल्य सृजन होगा और किसी की कल्पना से परे यह नए उद्योगों को जन्म देगा।प्रौद्योगिकी भूमिकाओं के साथ अपनी क्षमताओं को बढ़ा रही है।देश में मौजूद नवोन्मेषण क्षमताओं से ‘आश्चर्यचकित’ हैं।

AI Jobs: रेड हैट भारत को दुनिया के तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक के रूप में देखती है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मैट हिक्स का कहना है कि देश का बढ़ता उद्यम आधार और तकनीकी नवोन्मेषी क्षमताएं आईबीएम के स्वामित्व वाली कंपनी के लिए रोमांचक संभावनाएं प्रदान करती हैं। एआई पर बहस और तकनीकी क्षेत्र की नौकरियों और वेतन पर इसके प्रभाव का जिक्र करते हुए हिक्स ने कहा, ‘‘कृत्रिम मेधा (एआई) पर अगर अच्छी तरह से काम किया जाता है, तो इससे बड़े पैमाने पर मूल्य सृजन होगा और किसी की कल्पना से परे यह नए उद्योगों को जन्म देगा।

एंटरप्राइज ओपन-सोर्स सॉल्यूशंस कंपनी रेड हैट का आईबीएम ने 2019 में लगभग 35 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था। यह सबसे बड़ा अधिग्रहण सौदा है। भारत में यह कंपनी एक बड़े आधार के साथ काम कर रही है और एक रोमांचक बिंदु पर है जहां वह प्रौद्योगिकी भूमिकाओं के साथ अपनी क्षमताओं को बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारत इस समय अपने बुनियादी सिद्धांतों के साथ दुनिया के सबसे मजबूत बाजारों में से एक है...जब मैं भारत में अवसरों को देखता हूं...एक, यह एक तेजी से बढ़ता बाजार है और इसमें उद्यम की जरूरतें हैं, इसलिए यह हमारे लिए बहुत उपयुक्त है... इसके अलावा, मुख्य तकनीकी नवोन्मेषण आधार भारत में बड़े पैमाने पर मौजूद है, इसलिए ओपन सोर्स प्रौद्योगिकियों जैसी चीजों के माध्यम से पूरे देश तक पहुंचने में सक्षम होना, यही बात मुझे वास्तव में भारत के बारे में उत्साहित करती है।’’

हिक्स ने कहा कि वह देश में मौजूद नवोन्मेषण क्षमताओं से ‘आश्चर्यचकित’ हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम अगले कुछ वर्षों में भारत में बहुत कुछ देखेंगे।’’ उन्होंने कहा कि रेड हैट यह सुनिश्चित कर रही है कि व्यापक आधार पर निवेश बाजार में वृद्धि को बढ़ावा दे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी बिक्री या बाजार टीम के साथ इंजीनियरिंग में पहले से ही मजबूत उपस्थिति है।

हमारे लिए एआई जैसे माध्यम क्षमता का विस्तार करेंगे। एआई के प्रौद्योगिकी नौकरियों पर प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर हिक्स ने कहा, ‘‘एआई पर यदि ठीक से काम किया जाए, तो यह मूल्य सृजन करेगा और नए उद्योग पैदा करेगा।’’ उन्होंने कहा कि सही तरीके से एआई के इस्तेमाल से उत्पादकता लाभ मिलेगा और अंतत: वेतन बढ़ेगा। 

टॅग्स :आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसचीन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित