लाइव न्यूज़ :

MD और CEO के इस्तीफे के बाद बंधन बैंक को लगा झटका, बाजार में शेयर 9 फीसदी लुढ़के

By आकाश चौरसिया | Updated: April 8, 2024 12:16 IST

Bandhan Bank Crisis: बंधन बैंक शेयर की कीमतों में गिरावट आई, यह 188 रुपए हो गया। इसके साथ बैंक का शेयर यह 9 फीसदी गिर गया है। वहीं, आज के बाजार से पहले कंपनी के एमडी और सीईओ चंद्र शेखर घोष ने अपनी पोजिशन से इस्तीफा दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देBandhan Bank Crisis: शेयर मार्केट में बैंक को लगा करेंट Bandhan Bank Crisis: बाजार में बैंक के शेयर 9 फीसदी गिरेBandhan Bank Crisis: ऐसे में बैंक नए एमडी के लिए RBI की अनुमति चाहता है

Bandhan Bank Crisis: बंधन बैंक शेयर की कीमतों में गिरावट आई, यह 188 रुपए हो गया। इसके साथ बैंक का शेयर यह 9 फीसदी गिर गया है। वहीं, आज के बाजार से पहले कंपनी के एमडी और सीईओ चंद्र शेखर घोष ने अपनी पोजिशन से इस्तीफा दे दिया था। बंधन बैंक अभी 9.05 फीसदी की डिप के साथ 188.30 रुपए पर कारोबार कर रहा है। लेकिन, ऐसे में विदेशी ब्रोकरेज फर्म ने भी अनुमान जताया कि एमडी का इस्तीफा, जिस तारीख से प्रभावी होगा उसके बाद बैंक की हालत और टाइट हो जाएगी।  

बंधन बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने 5 अप्रैल को ऑन रिकॉर्ड अपने पद से इस्तीफा देते हुए रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। इसमें कंपनी के एमडी और सीईओ शामलि थे और उनका वर्तमान कार्यकाल आगामी 9 जुलाई, 2024 को समाप्त होने जा रहा है। घोष इस समय कंपनी में एमडी और सीईओ के पद पर नियुक्त 10 जुलाई, 2015 हैं। 

विदेशी ब्रोकरेज संस्था जैफरीज ने बंधन बैंक की रेटिंग  को भी घटाते हुए इसे अंडरपरफॉर्म बता दिया। यह ऐसे समय में है जब कंपनी के संस्थापक और सीईओ घोष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जैफरीज ने पहले बंधन बैंक का टारगेट 290 रुपए से 170 रुपए प्रति शेयर कर दिया था। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को बंद हुए मार्केट में 14 फीसदी की गिरावट देखी गई थी।

ब्रोकरेज की मानें तो सीईओ के इस्तीफे से बैंक को अचानक से नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, ऐसे में बैंक में नए अधिकारियों की नियुक्ति होगी और बैंक को फिर से नई योजना के साथ मार्केट में खड़ा किया जाएगा। 

नए MD की नियुक्ति पर RBI की मुहर का इंतजारबंधन बैंक बोर्ड ने तीन साल की पुनर्नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी थी और आवेदन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मंजूरी के लिए भेजा है, जिसके बाद रिजर्व बैंक की अनुमति का इंतजार सभी को है। जैफरीज ने कहा कि यह अनिश्चितता की वजह से बैंक की ग्रोथ रहेगी और निजी कर्जदार को ऊंची क्रेडिट कीमत चुकानी पड़ सकती है। 

टॅग्स :शेयर बाजारBankStock marketshare bazarBSE Sensex
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम