लाइव न्यूज़ :

एग्जिट पोल के बाद शेयर मार्केट पर सबकी नजर, क्या होगा मुनाफा.. जानिए मार्केट का पूरा ट्रेंड

By आकाश चौरसिया | Updated: June 2, 2024 17:23 IST

मार्केट विश्लेषक के मुताबिक, 'एग्जिट पोल का असर सोमवार को मार्केट में दिखेगा, लेकिन अब सबका ध्यान कैपेक्स, सरकारी खर्च, मूल्यांकन और आय वृद्धि पर केंद्रित होगा।'

Open in App
ठळक मुद्देएग्जिट पोल ने बताया कि मार्केट में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे ये भी बताया कि आगे कैपेक्स, सरकारी खर्च, मूल्यांकन और आय वृद्धि संभव निफ्टी 50 मार्केट में 23,000-23,400 की सीमा तक पार करने का अनुमान

नई दिल्ली: उतार-चढ़ाव भरे हफ्ते के बाद अब समय है कि भारतीय शेयर बाजार से जुड़े निवेशक जश्न मना सकते हैं। क्योंकि माना जा रहा है एग्जिट पोल में भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन को 350 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं। हाल में आए एग्जिट पोल पर मार्केट विश्लेषकों ने बताया कि सोमवार को मार्केट के खुलने पर बढ़त देखने को मिलेगी, साथ ही करीब 3 से 4 फीसदी ज्यादा रिटर्न निवेशकों को मिलेगा। 

नतीजों से पहले पोल पर मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अनुसंधान) प्रशांत तापसे ने कहा, 'एग्जिट पोल का असर सोमवार को मार्केट में दिखेगा, लेकिन अब सबका ध्यान कैपेक्स, सरकारी खर्च, मूल्यांकन और आय वृद्धि पर केंद्रित होगा।' 

उन्होंने आगे बताया कि सोमवार की सुबह बाजार एक्जिट पोल से बाजार में बढ़त देखने को मिल सकती है। यह अंतर एग्जिट पोल रिपोर्टों के आधार पर होगा। अब इस समय हमें अगले 5 साल की योजना पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जो अगले 2-3 दिनों से ज्यादा महत्वपूर्ण है।

जारी हफ्ते में इक्विटी बाजार ने राजनीतिक अनिश्चितता को लेकर कुछ चिंता और घबराहट देखी, जिसके परिणामस्वरूप बाजार में गिरावट हुई। गुरुवार तक मार्केट में लगातार चौथे सेशन में बम फटे। बीते हफ्ते के दौरान, सेंसेक्स 1,449 अंक गिर गया और निफ्टी 426 अंक गिर गया, जो तीन सप्ताह में पहली साप्ताहिक गिरावट है। एग्जिट पोल के नतीजों और अंतिम परिणामों की प्रत्याशा में व्यापारियों ने अपनी स्थिति को समायोजित किया।

3 जून को बाजार किस ओर जाएगा?

सामान्य तौर पर, विश्लेषकों का अनुमान है कि निफ्टी 50 मार्केट में 23,000-23,400 की सीमा तक पार करने का अनुमान लगाया है। इसके विपरीत, उनका सुझाव है कि सूचकांक नीचे की ओर 22,400 के आसपास बना रह सकता है।

ब्लूमबर्ग के हवाले से बताया गया दुबई में डालमा कैपिटल मैनेजमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश अधिकारी गैरी डुगन के अनुसार, निवेशक सोमवार को बाजार से 3-5फीसदी ज्यादा रिटर्न की उम्मीद कर सकते हैं।

वित्तीय, पूंजीगत सामान, ऑटोमोबाइल और दूरसंचार क्षेत्र के लार्जकैप शेयरों में तेजी की अगुवाई करने की संभावना है। शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आए GDP आंकड़ों में उम्मीद से बेहतर 8.2% की वृद्धि से तेजड़ियों का हौसला और बढ़ेगा। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, "तकनीकी और बुनियादी तौर पर बाजार तेजी के लिए तैयार है"।

टॅग्स :शेयर बाजारshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम