लाइव न्यूज़ :

पराग अग्रवाल के बाद ट्विटर से 3500 से अधिक कर्मचारियों को निकालने की योजना बना रहे एलन मस्क: रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 3, 2022 12:08 IST

जब से एलन मस्क ट्विटर के नए बॉस बने हैं तब से अफवाहें सामने आ रही थीं कि अरबपति आधिकारिक तौर पर कंपनी को संभालने के बाद नौकरियों में कटौती करेंगे। अब एक नई रिपोर्ट में इसी बात को दोहराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट में कह गया है कि एलन मस्क लगभग 3700 नौकरियों में कटौती करने वाले हैं।बताया जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक प्रभावित कर्मचारियों को इसकी सूचना दे दी जाएगी।न तो मस्क और न ही माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने अभी तक नौकरी में कटौती की पुष्टि की है।

न्यूयॉर्क: अरबपति कारोबारी एलन मस्क के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के नए मालिक बनने के बाद से लगातार ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि अब पराग अग्रवाल के बाद कई कर्मचारियों की छंटनी होने वाली है। अब ब्लूमबर्ग की एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार, मस्क ट्विटर से आधे कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रहे हैं। रिपोर्ट आगे स्पष्ट करती है कि मस्क लगभग 3700 नौकरियों में कटौती करने वाले हैं।

बताया जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक प्रभावित कर्मचारियों को इसकी सूचना दे दी जाएगी। विशेष रूप से न तो मस्क और न ही माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने अभी तक नौकरी में कटौती की पुष्टि की है। मस्क के नए ट्विटर बॉस बनने के तुरंत बाद भी कुछ ऐसी ही खबरें सामने आई थीं। ऐसे में एलन मस्क ने छंटनी से संबंधित अफवाहों का खंडन किया था। छंटनी के बारे में पूछे जाने पर मस्क ने कहा था कि ये गलत है। 

भले ही मस्क ने ट्विटर में छंटनी से इनकार किया हो, लेकिन कई शीर्ष अधिकारी और लगभग पूरा बोर्ड कंपनी से बाहर हो गया है। पूर्व ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल और कानूनी व नीति प्रमुख विजया गड्डे पिछले हफ्ते एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद निकाल दिए जाने वाले पहले लोगों में से थे। इन दोनों पूर्व-ट्विटर अधिकारियों ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से 'वर्किंग विद ट्विटर' को हटा दिया है। 

नौकरी में कटौती के अलावा ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया है कि एलन मस्क का इरादा ट्विटर की मौजूदा वर्क-फ्रॉम-एनीवेयर पॉलिसी को उलटने का भी है। जैसे उन्होंने टेस्ला में किया है, मस्क से ट्विटर कर्मचारियों को ऑफिस लौटने के लिए कहने की उम्मीद है। कुछ महीने पहले मस्क ने टेल्सा के कर्मचारियों को ऑफिस लौटने या अपनी नौकरी छोड़ने के लिए कहा था।

टॅग्स :एलन मस्कट्विटरटेस्ला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम