लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना संक्रमित होने की खबरों के बाद शेयरों में गिरावट, कच्चे तेल के दाम भी फिसले

By भाषा | Updated: October 2, 2020 13:16 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरों के बाद इसका असर अमेरिकी बाजार में भी देखने को मिला है। अमेरिका शेयरों के वायदा कारोबार और एशियाई बाजारों में गिरावट आई है।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप के कोरोना संक्रमित होने की खबरों के बाद अमेरिकी शेयरों के वायदा कारोबार और एशियाई बाजारों में गिरावट जापान का निक्की शुरु में बढ़ा लेकिन फिर उसमे गिरावट आने लगी, ऑस्ट्रेलियाई बाजार भी गिरा

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप को कोविड-19 संक्रमण की खबरों के बाद अमेरिकी शेयरों के वायदा कारोबार और एशियाई बाजारों में गिरावट आई। एसएंडपी 500 और डाउ इंडस्ट्रियल्स के वायदा अनुबंधों दोनों में 1.9 प्रतिशत की गिरावट आई।

इसके अलावा कच्चे तेल के दाम भी फिसल गए। ट्रंप ने ट्वीट कर अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। इससे पहले व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी होप हिक्स इस वायरस से संक्रमित पाई गई थीं।

हिक्स इस सप्ताह कई बार राष्ट्रपति के साथ यात्रा कर चुकी हैं। एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग के हैंगसेंग शुक्रवार को बंद थे। जापान का निक्की शुरुआती लाभ गंवाकर 0.8 प्रतिशत के नुकसान से 22,999.75 अंक पर आ गया।

ऑस्ट्रेलिया का बेंचमार्क एसएंडपी/एएसएक्स 200 एक प्रतिशत टूटकर 5,815.90 अंक पर आ गया। सिंगापुर, थाइलैंड और इंडोनेशिया के बाजारों में भी गिरावट आई।

बता दें कि अमेरिकी चुनाव में अभी केवल एक महीना ही रह गया है लेकिन उससे पहले ट्रंप कोरोना संक्रमित हो गए हैं। ट्रंप ने ट्वीट कर बताया कि वे अब क्वारंटीन रहेंगे। 

ट्रंप ने इसी हफ्ते डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के साथ प्रेशिडेंशियल डिबेट में भी हिस्सा लिया था। यह डिबेट खूब चर्च में रही थी। दोनों नेताओं ने इस डिबेट में एक दूसरे पर खूब निजी हमले किए थे।

दुनिया में इस समय अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां अब तक 74 लाख से अधिक केस सामने आ चुके हैं। वहीं, दो लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरसअमेरिकाजापानशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स