लाइव न्यूज़ :

अडाणी विल्मर का बीते वित्त वर्ष का शुद्ध लाभ 58 प्रतिशत बढ़कर 727.64 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: August 3, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त खाद्य तेल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अडाणी विल्मर ने बीते वित्त वर्ष 2020-21 में 727.64 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 58 प्रतिशत अधिक है। कंपनी अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है।

अहमदाबाद की कंपनी अडाणी विल्मर फॉर्च्यून ब्रांड नाम से अपने खाद्य तेल और अन्य खाद्य सामान बेचती है। कंपनी ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास 4,500 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा कराए हैं।

दस्तावेज के अनुसार अडाणी विल्मर ने बीते वित्त वर्ष में 727.64 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 460.87 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कुल आय 25 प्रतिशत बढ़कर 37,195.65 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 29,766.98 करोड़ रुपये थी। अडाणी विल्मर अडाणी समूह और सिंगापुर की विल्मर का बराबर हिस्सेदारी वाला संयुक्त उद्यम है। इस संयुक्त उद्यम का गठन 1999 में हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?