लाइव न्यूज़ :

Adani-Hindenburg Case: सुप्रीम कोर्ट कुछ ही देर में सुनाएगा फैसला, शेयर बाजार में बढ़ी बेचैनी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 3, 2024 10:19 IST

सुप्रीम कोर्ट आज देश के शीर्ष उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी से जुड़े हिंडनबर्ग के आरोपों पर दायर तमाम याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट अडानी-हिंडनबर्ग विवाद में आज सुनाएगा फैसलासर्वोच्च अदालत में अडानी समूह के खिलाफ दायर की गई याचिकाओं में लगे हैं तमाम तरह के आरोपकोर्ट से लेखांकन धोखाधड़ी और स्टॉक हेरफेर के आरोपों की जांच की मांग की गई है

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट आज देश के शीर्ष उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी से जुड़े हिंडनबर्ग के आरोपों पर दायर तमाम याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगा। देश की सर्वोच्च अदालत में अडानी समूह की कंपनियों के खिलाफ दायर की गई याचिकाओं में लेखांकन धोखाधड़ी और स्टॉक हेरफेर के आरोपों की जांच की मांग की गई है, जिसे अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से जनवरी 2023 में प्रकाशित किया गया था।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार अदालत की वेबसाइट पर प्रकाशित सूची में बताया गा है कि देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ती बेंच बहस के समापन के बाद 24 नवंबर को रिजर्व किये गये इस ममले में अपना फैसला सुनाएगी।

चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ की बेंच में जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनोज मिश्रा भी शामिल हैं। यह बेंच उन कदमों पर भी फैसला सुनाएगी, जो भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को अत्यधिक बाजार की अस्थिरता को नियंत्रण में रखने और निवेशकों की सुरक्षा के लिए प्रासंगिक नियमों को कड़ा करके उठाने चाहिए।

मालूम हो कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण भारत के शेयर बाजार में भारी गिरावट आ गई थी, जिससे बाज़ार मूल्य अपने सबसे निचले स्तर पर लगभग 150 बिलियन डॉलर खत्म हो गया। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने इन आरोपों की अदालत की निगरानी में जांच की मांग करने वाली जनहित याचिकाओं (पीआईएल) की एक श्रृंखला पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

अदालत ने स्पष्ट किया कि वह हिंडनबर्ग के दावों को स्वचालित रूप से "मामलों की वास्तविक स्थिति" के रूप में स्वीकार नहीं कर सकती है और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) को जांच करने का निर्देश दिया है। अदालत ने सेबी को सभी 24 मामलों में अपनी जांच पूरी करने और एक विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टAdani Enterprisesगौतम अडानीAdani Wilmar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम