लाइव न्यूज़ :

अदाणी ग्रीन एनर्जी की इकाई ने गुजरात में 100 मेगावाट का पवन ऊर्जा संयंत्र चालू किया

By भाषा | Updated: March 8, 2021 14:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ मार्च अदाणी ग्रीन एनर्जी ने सोमवार को कहा कि उसकी इकाई अदाणी विंड एनर्जी कच्छ थ्री लिमिटेड (एडब्ल्यूईकेटीएल) ने गुजरात के कच्छ में 100 मेगावाट का पवन ऊर्जा संयंत्र चालू किया है।

इस संयंत्र के चालू हो जाने के साथ कंपनी की कुल परिचालन क्षमता 497 मेगावाट तक पहुंच गई है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने एक वक्तव्य में इसकी जानकारी देते हुये कहा कि इस संयंत्र को तय समय से पांच महीने पहले चालू कर दिया गया। पिछले 12 माह में कंपनी का यह पांचवां प्रोजैक्ट है जिसे समय से पहले चालू किया गया।

कंपनी ने कहा कि संयंत्र में बनने वाली बिजली की खरीद- फरोख्त का समझौता 2.82 रुपये प्रति केडब्ल्यूएच पर किया गया है।

एजीईएल की कुल अक्षय ऊर्जा क्षमता 14,815 मेगावाट हो गई है। इसमें 11,470 मेगावाट ऐसी क्षमता है जिसके लिये ठेके दे दिये गये हैं और या फिर निर्माण के विभिन्न स्तरों पर है।

इस परियोजना के साथ ही कंपनी ने कोविड- 19 की चुनौती के बावजूद पिछले 12 माह के दौरान कुल 800 मेगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता को जोड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम