लाइव न्यूज़ :

Adani Green Energy Q1 Results: गौतम अडाणी को बंपर फायदा, अडाणी ग्रीन एनर्जी का शुद्ध लाभ 323 करोड़ रुपये, पिछले साल से 109 करोड़ ज्यादा, देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2023 17:06 IST

Adani Green Energy Q1 Results: पिछले साल की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 214 करोड़ रुपये रहा था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,404 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,701 करोड़ रुपये थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को शेयर बाजार को सूचना दी।परिचालन उपलब्धियां हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है।ऊर्जा क्षमता को बढ़ाकर 45 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

Adani Green Energy Q1 Results: अडाणी समूह की कंपनी अडाणी ग्रीन एनर्जी का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 51 प्रतिशत बढ़कर 323 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि इस तिमाही में राजस्व बढ़ने से उसके लाभ में वृद्धि हुई है।

पिछले साल की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 214 करोड़ रुपये रहा था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,404 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,701 करोड़ रुपये थी। अडाणी ग्रीन एनर्जी ने कहा कि 8,316 मेगावाट की परिचालन क्षमता के साथ वह देश की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी हो गई है।

अप्रैल-जून तिमाही में उसने 602.3 करोड़ यूनिट बिजली बेची जो पिछले साल के 355 करोड़ यूनिट की तुलना में 70 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमित सिंह ने बयान में कहा, "हमारी टीम के समर्पण ने लगातार मजबूत वित्तीय एवं परिचालन उपलब्धियां हासिल करने में अहम भूमिका निभाई है।"

कंपनी ने वर्ष 2030 तक सौर, पवन एवं हाइब्रिड (एक ही जगह पर सौर और पवन ऊर्जा) परियोजनाओं के जरिये अपनी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को बढ़ाकर 45 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में आठ प्रतिशत बढ़कर 182 करोड़ रुपये

अडाणी समूह की कंपनी अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का चालू वित्त वर्ष की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत बढ़कर 181.98 करोड़ रुपये हो गया। मुख्यतौर पर राजस्व में बढ़ोतरी से उसका मुनाफा बढ़ा है। अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस पूर्व में नाम अडाणी ट्रांसमिशन था।

कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में शुद्ध लाभ 168.46 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,772.25 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल समान अवधि में 3,249.74 करोड़ रुपये थी।

अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना ने बताया कि चुनौतीपूर्ण आर्थिक माहौल के बावजूद कंपनी की वृद्धि स्थिर बनी हुई है। अडाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड (एटीएल) का नाम 27 जुलाई 2023 को बदलकर अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) कर दिया गया है।

टॅग्स :गौतम अडानीAdani Enterprises
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो