लाइव न्यूज़ :

बजट पर अशनीर ग्रोवर की बोल्ड प्रतिक्रिया, कहा- अंबानी की शादी देखना इससे बेहतर होता

By रुस्तम राणा | Updated: July 23, 2024 16:24 IST

भारत-पे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने मोदी 3.0 बजट पर एक साहसिक प्रतिक्रिया पोस्ट की। उन्होंने बजट को बोरिंग और अर्थहीन बताया। साथ ही कहा कि एक और अंबानी विवाह समारोह देखना इससे बेहतर होता। 

Open in App

Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट पेश किया। सरकार ने इस बजट को ऐतिहासिक और सर्व समावेशी बजट बताया, तो वहीं विपक्ष ने इसकी आलोचना की है। इस बीच भारत-पे के को-फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने मोदी 3.0 बजट पर एक साहसिक प्रतिक्रिया पोस्ट की। उन्होंने बजट को बोरिंग और अर्थहीन बताया। साथ ही कहा कि एक और अंबानी विवाह समारोह देखना इससे बेहतर होता। 

एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया पोस्ट करते हुए ग्रोवर ने लिखा, ”बोरिंग, बेजान और अर्थहीन। इस बजट को पेश करने के बजाय वे बस इतना कह सकते थे - “इस बार मन सा नहीं कर रहा - अगली बार देख लेंगे अगर कुछ करना है तो।” उन्होंने अपनी पोस्ट पर आगे लिखा, "वास्तव में इस पर एक और अंबानी विवाह समारोह देखना - अधिक मूल्यवान होता और समय का बेहतर उपयोग होता।"

ग्रोवर ने केंद्रीय बजट 2024 के अपने मूल्यांकन में कोई कसर नहीं छोड़ी। ग्रोवर की पोस्ट को नेटिज़न्स से काफ़ी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। एक एक्स यूजर ने जवाब दिया, "बिल्कुल, यह बजट एक फ़िलर एपिसोड की तरह लगा। शायद अगली बार वे कुछ असली उत्साह लाएँ। तब तक, चलो कुछ मनोरंजन के लिए अंबानी शादियों का आनंद लेते हैं।"

एक अन्य यूजर ने कहा, "उन्होंने तीसरी बार सरकार बनाई है। अहंकार आ गया है कुछ ज़्यादा ही। सबको निचोड़ लेंगे।" वहीं एक अन्य एक्स यूजर ने कहा, "अशनीर ग्रोवर के घर पर ईडी की छापेमारी होने वाली है।"

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 2024 का पूर्ण बजट पेश किया, जो संसद में उनका लगातार सातवां बजट था। बजट के दौरान वित्त मंत्री ने कॉरपोरेट टैक्स में कटौती से लेकर संशोधित टैक्स स्लैब तक कई अहम घोषणाएं कीं। इस बार वित्त मंत्री का बजट भाषण 80 मिनट लंबा रहा।

टॅग्स :बजट 2024अशनीर ग्रोवरनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा