लाइव न्यूज़ :

फरवरी 2023 में आधार से 1.09 करोड़ से अधिक मोबाइल नंबर जोड़े गए, पिछले महीने के मुकाबले 93 प्रतिशत अधिक, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2023 19:18 IST

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अनुसार, पिछले महीने मोबाइल नंबरों को आधार से जोड़ने में 93 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जनवरी माह में 56.7 लाख पंजीकरण हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देफरवरी 2023 में आधार से 1.09 करोड़ से अधिक मोबाइल नंबर जोड़े गए, जो इससे पिछले महीने के मुकाबले 93 प्रतिशत अधिक है।आधार के साथ मोबाइल नंबरों के पंजीकरण में तेजी की एक प्रमुख वजह आधार को पैन के साथ जोड़ना है।

नई दिल्लीः निवासियों के अनुरोध पर फरवरी में एक करोड़ से अधिक मोबाइल नंबरों को आधार से जोड़ा गया। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के अनुसार, पिछले महीने मोबाइल नंबरों को आधार से जोड़ने में 93 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जनवरी माह में 56.7 लाख पंजीकरण हुए थे। बयान में कहा गया है, ‘‘निवासियों के अनुरोध पर फरवरी 2023 में आधार से 1.09 करोड़ से अधिक मोबाइल नंबर जोड़े गए, जो इससे पिछले महीने के मुकाबले 93 प्रतिशत अधिक है।’’

आधार के साथ मोबाइल नंबरों के पंजीकरण में तेजी की एक प्रमुख वजह आधार को पैन के साथ जोड़ना है। एक अनुमान के मुताबिक, अब तक 90 करोड़ आधार धारकों ने अपने मोबाइल नंबरों को अपनी विशिष्ट पहचान से जोड़ा है।

इसमें कहा गया है, ‘‘यूआईडीएआई ने कल्याणकारी सेवाओं और विभिन्न प्रकार की स्वैच्छिक सेवाओं का उपयोग करते समय अधिक कुशल संपर्क के लिए भारतीयों से अपने आधार को अपने मोबाइल नंबर से जोड़ने के लिए कहा है।’’

टॅग्स :आधार कार्डपैन कार्डभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतआधार कार्ड एक और डाउनलोड करने के तरीके अनेक..., मोबाइल नंबर हो या न हो, ऐसे डाउनलोड करें अपना ई-आधार

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम