लाइव न्यूज़ :

पुणे में कॉसमॉस बैंक से डेटा हैक के जरिए चुराए 92 करोड़ रुपये, फिल्मी अंदाज में हुई चोरी

By स्वाति सिंह | Updated: August 14, 2018 16:25 IST

पुणे के कॉसमॉस बैंक के सर्वर में सेंधमारी से 92.42 करोड़ रुपये चुराए गए हैं।

Open in App

पुणे, 14 अगस्त: पुणे के कॉसमॉस बैंक के सर्वर में हैकर्स सेंधमारी की खबर सामने आई है। इस सेंधमारी में बैंक से 92.42 करोड़ रुपये चुराए गए हैं। बताया जा रहा ही कि हैकर्स ने बड़े ही फिल्मी ढंग से इस डकैती को अंजाम दिया है। उन्होंने बस एक कमरे में बैठकर कॉसमॉस बैंक के हेड ऑफिस का सर्वर हैक कर लिया औरबड़ी ही आसानी से  94 करोड़ रुपये चुरा लिए।

जांच के दौरान पता चला कि 21 देशों के अलग-अलग शहरों के एटीएम से ये 94 करोड़ रुपये निकाले गए हैं।खबरों कि मानें तो कॉसमॉस बैंक के चेयरमैन मिलिंद काले ने बताया कि हैकर्स ने बैंक सर्वर को हैक कर 94 करोड़ों रुपये निकाल लिए। फिलहाल जांच में पता चला कि 21 देशों से ये पैसे निकाले गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने ग्राहकों को भरोसा भी दिलाया है कि उनके पैसे सुरक्षित हैं। फिलहाल इस केस में हांगकांग की एएलएम ट्रेडिंग लिमिटेड कंपनी को आरोपी बताया जा रहा है।

बैंक द्वारा दर्ज कराई एफआईआर के मुताबिक गणेशखिंड रोड स्थित बैंक के मुख्यालय में एटीएम स्विच (सर्वर) को मालवेयर अटैक के द्वारा हैक किया गया था। उसी दौरान पहले डेबिट कार्ड के 14, 849 ट्रांजैक्शन से 80.5 करोड़ रुपए बैंक के खातों से चुराया गया। इसके बाद उसे विदेशी खाते में ट्रांसफर किया गया। इसके बाद फिर दूसरा ट्रांजैक्शन स्विफ्ट से किया गया। इस दौरान 13.9 करोड़ रुपए को भी विदेशी खाते में भेजी गई। बताया जा रहा है कि यह सेंधमारी 11 और 13 अगस्त को हुई है 

टॅग्स :बैंक जालसाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCBI Raids in Kolkata: 1000 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी का मामला, कोलकाता में सीबीआई ने की छापेमारी

क्राइम अलर्टGhaziabad: शेयर मार्केट में नुकसान होने पर बैंक खातों से उड़ाए 65 लाख, आरोपी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

कारोबारRBI: अब चेक क्लियरिंग के लिए नहीं करना होगा इंतजार, कुछ ही घंटों में हो जाएगा काम; RBI इस डेट से कर रही नया सिस्टम पेश

कारोबारजब रक्षक ही भक्षक बन जाएतो क्या करें?

कारोबारWells Fargo Bank: 'फेक की-बोर्ड एक्टिविटी' के जरिए दे रहे थे धोखा, 1 दर्जन से ज्यादा बैंक कर्मचारियों पर गिरी गाज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित