लाइव न्यूज़ :

बैंक कर्ज में 8.07 प्रतिशत, जमा राशि में 9.92 प्रतिशत वृद्धि: रिजर्व बैंक

By भाषा | Updated: November 21, 2019 06:17 IST

कृषि तथा इससे संबंधित गतिविधियों के ऋण की वृद्धि दर इस दौरान 5.8 प्रतिशत से बढ़कर सात प्रतिशत पर पहुंच गयी। सेवा क्षेत्र की कर्ज वृद्धि दर 24 प्रतिशत से कम होकर 7.3 प्रतिशत पर, उद्योग क्षेत्र के कर्ज की वृद्धि दर 2.3 प्रतिशत से बढ़कर 2.7 प्रतिशत तथा निजी ऋण की वृद्धि दर 15.1 प्रतिशत से बढ़कर 16.6 प्रतिशत रही। 

Open in App
ठळक मुद्देकुल ऋण वितरण आठ नवंबर को समाप्त पखवाड़े में 8.07 प्रतिशत बढ़कर 98.47 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।पिछले साल की समान अवधि में यह 91.11 लाख करोड़ रुपये था।

 बैंकों का कुल ऋण वितरण आठ नवंबर को समाप्त पखवाड़े में 8.07 प्रतिशत बढ़कर 98.47 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली है। पिछले साल की समान अवधि में यह 91.11 लाख करोड़ रुपये था।

इससे पहले 25 अक्टूबर को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का ऋण वितरण सालाना आधार पर 8.90 प्रतिशत बढ़कर 98.39 लाख करोड़ रुपये रहा था। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आठ नवंबर को समाप्त पखवाड़े में बैंकों का जमा पिछले साल के इसी सप्ताह के 118.257 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले 9.92 प्रतिशत बढ़कर 129.98 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इससे पहले 25 अक्टूबर को समाप्त पखवाड़े में यह 10.25 प्रतिशत बढ़कर 129.78 लाख करोड़ रुपये रहा था। गैर-खाद्य कर्ज की वृद्धि दर सितंबर 2018 के 11.3 प्रतिशत से गिरकर सितंबर 2019 में 8.1 प्रतिशत पर आ गयी।

कृषि तथा इससे संबंधित गतिविधियों के ऋण की वृद्धि दर इस दौरान 5.8 प्रतिशत से बढ़कर सात प्रतिशत पर पहुंच गयी। सेवा क्षेत्र की कर्ज वृद्धि दर 24 प्रतिशत से कम होकर 7.3 प्रतिशत पर, उद्योग क्षेत्र के कर्ज की वृद्धि दर 2.3 प्रतिशत से बढ़कर 2.7 प्रतिशत तथा निजी ऋण की वृद्धि दर 15.1 प्रतिशत से बढ़कर 16.6 प्रतिशत रही। 

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम