लाइव न्यूज़ :

7th pay commission: नवरात्रि से पहले करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा!, महंगाई भत्ते में हो सकता है 4% बढ़ोतरी, जानें असर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 12, 2023 13:16 IST

7th pay commission DA Hike Update: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जुलाई 2023 से प्रभावी होने वाली है। जनवरी से जून तक डीए दर अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई) द्वारा निर्धारित की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे देगी।महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी से 46 फीसदी करने की प्रबल संभावना है। महंगाई भत्ते में वृद्धि 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी होने वाली है।

7th pay commission DA Hike Update: नवरात्रि के त्योहारी सीजन से पहले मोदी सरकार करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा देने जा रही है। कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए अहम घोषणा का वादा है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूरी दे देगी।

महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी से 46 फीसदी करने की प्रबल संभावना है। महंगाई भत्ते में वृद्धि 1 जुलाई, 2023 से प्रभावी होने वाली है। कर्मचारी जुलाई से सितंबर के बकाया के साथ अक्टूबर महीने के लिए बढ़े हुए वेतन की उम्मीद कर रहे हैं। फैसले से 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

पिछले साल मोदी सरकार ने नवरात्रि से ठीक पहले हुई कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाया था। महंगाई भत्ते की गणना औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर की जाती है, जो श्रम ब्यूरो द्वारा मासिक रूप से जारी किया जाता है। महंगाई के बोझ से जूझ रहे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

आइए न्यूनतम और अधिकतम मूल वेतन के आधार पर वेतन गणना:

न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपयेः वर्तमान डीए 42% पर 7,560 रुपये की मासिक वृद्धि प्रदान करता है, नई डीए दर 46% के साथ, यह मासिक वृद्धि कथित तौर पर बढ़कर 8,280 रुपये।

56,900 रुपये के अधिकतम मूल वेतनः 42% पर वर्तमान डीए पर मासिक कमाई में 23,898 रुपये, 46% होने पर 26,174 रुपये तक बढ़ जाएगी।

टॅग्स :भारत सरकारनरेंद्र मोदीNirmal Sitharamanइकॉनोमीभारतीय रुपया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी