लाइव न्यूज़ :

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में नवंबर महीने में बिजली कारोबार में 54 प्रतिशत की वृद्धि

By भाषा | Updated: December 6, 2021 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) में बिजली कारोबार की मात्रा नवंबर में सालाना आधार पर करीब 54 प्रतिशत बढ़कर 947.7 करोड़ यूनिट पर पहुंच गयी।

आईईएक्स ने एक बयान में कहा, ‘‘इंडियन एनर्जी एक्सचेंज में नवंबर, 2021 में 947.7 करोड़ यूनिट बिजली का कारोबार हुआ। इसमें 633.3 करोड़ यूनिट परंपरागत बिजली तथा 45.7 करोड़ यूनिट हरित बिजली बाजार तथा 268.7 करोड़ यूनिट प्रमाणपत्र बाजार से जुड़ी है...सालाना आधार पर बिजली कारोबार में 53.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।’’

अगले दिन की बिजली आपूर्ति से जुड़े बाजार (डे-अहेड मार्केट-डीएएम) में नवंबर में 471.9 करोड़ यूनिट बिजली का कारोबार हुआ। सालाना आधार इसमें तीन प्रतिशत का संकुचन हुआ। औसत मासिक मूल्य 3.1 रुपये प्रति यूनिट रहा। मासिक आधार पर मूल्य में 62 प्रतिशत की कमी आयी। इसका कारण आपूर्ति का बढ़ना है।’’

साप्ताहिक अनुबंध से लेकर दैनिक और आपात अनुबंध वाले बाजार (टर्म अहेड मार्केट) में 30.27 करोड़ यूनिट का कारोबार हुआ। सालाना आधार पर यह 23.4 प्रतिशत अधिक है।

बिजली की तुंरत जरूरत को पूरा करने वाला बाजार-रियल टाइम बिजली बाजार- में आलोच्य महीने में 131.1 करोड़ यूनिट बिजली का कारोबार हुआ। यह सालाना आधार पर 47 प्रतिशत अधिक है। इसमें औसत मासिक मूल्य 3.48 रुपये प्रति यूनिट रहा।

बयान के अनुसार, आईईएक्स के हरित ऊर्जा बाजार में नवंबर महीने में 45.7 करोड़ यूनिट बिजली का कारोबार हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब