लाइव न्यूज़ :

फोनपे के यूजर हुए 25 करोड़, अक्टूबर में 92.5 करोड़ लेन-देन

By भाषा | Updated: November 2, 2020 13:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर फ्लिपकार्ट के स्वामित्व वाली वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनी फोनपे ने सोमवार को कहा कि उसके उपयोक्ताओं (यूजरों) की संख्या 25 करोड़ को पार कर गयी है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि अक्टूबर में उसके सक्रिय मासिक यूजरों की संख्या 10 करोड़ से अधिक रही। इस दौरान 2.3 अरब ऐप सत्र दर्ज किये गये।

कंपनी ने कहा, ‘‘फोनपे के लिये अक्टूबर एक रिकॉर्ड महीना रहा। इस महीने 92.5 करोड़ लेन-देन हुए, जो अभी तक का सर्वोच्च स्तर है। कंपनी का सालाना कुल लेन-देन की दर भी 277 अरब डॉलर हो गयी। फोनपे के जरिये 83.5 करोड़ यूपीआई लेन-देन भी हुए। इसमें कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 40 प्रतिशत से अधिक रही।’’

फोनपे के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं संस्थापक समीर निगम ने कहा कि कंपनी ने दिसंबर 2022 तक 50 करोड़ पंजीकृत उपयोक्ता जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने ‘करते जा, बढ़ते जा’ सूत्र पर अमल करते हुए भारतीय समाज के हर वर्ग के लिये नये व नवोन्मेषी उत्पादों को पेश करना जारी रखा है। साथ ही हम भारत के हर शहर व हर गांव में सभी दुकानदारों के लिए डिजिटल लेन-देन को स्वीकार्य बना रहे हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम