लाइव न्यूज़ :

ESIC योजना से इस साल मई में जुड़े 14.93 लाख नए सदस्य

By भाषा | Updated: July 25, 2022 16:10 IST

महामारी से ठीक पहले के वित्त वर्ष 2019-20 में 1.51 करोड़ नए सदस्य ईएसआईसी से जुड़े थे जबकि वर्ष 2018-19 में यह संख्या 1.49 करोड़ रही थी। इसके पहले सितंबर, 2017 से लेकर मार्च, 2018 के बीच करीब 83.55 लाख नए ग्राहक ईएसआईसी की सामाजिक सुरक्षा योजना का हिस्सा बने थे। 

Open in App
ठळक मुद्देवित्त वर्ष 2020-21 में इससे 1.15 करोड़ नए सदस्य जुड़े थे।रिपोर्ट कहती है कि सितंबर, 2017 से लेकर मई, 2022 के दौरान करीब 5.48 करोड़ नए सदस्य ईपीएफओ योजना का हिस्सा बने।

नई दिल्ली: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा योजना से मई 2022 में करीब 14.93 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से सोमवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक, वित्त वर्ष 2021-22 में ईसीआईसी के साथ जुड़ने वाले कुल नए सदस्यों की संख्या 1.49 करोड़ हो गई। 

वित्त वर्ष 2020-21 में इससे 1.15 करोड़ नए सदस्य जुड़े थे। महामारी से ठीक पहले के वित्त वर्ष 2019-20 में 1.51 करोड़ नए सदस्य ईएसआईसी से जुड़े थे जबकि वर्ष 2018-19 में यह संख्या 1.49 करोड़ रही थी। इसके पहले सितंबर, 2017 से लेकर मार्च, 2018 के बीच करीब 83.55 लाख नए ग्राहक ईएसआईसी की सामाजिक सुरक्षा योजना का हिस्सा बने थे। 

एनएसओ की भारत में पेरोल आंकड़ों के बारे में जारी रिपोर्ट कहती है कि सेवानिवृत्ति कोष निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के साथ मई, 2022 में 16.81 लाख नए सदस्य जुड़े। रिपोर्ट कहती है कि सितंबर, 2017 से लेकर मई, 2022 के दौरान करीब 5.48 करोड़ नए सदस्य ईपीएफओ योजना का हिस्सा बने। एनएसओ ने यह भी कहा कि यह रिपोर्ट औपचारिक क्षेत्र में रोजगार के विभिन्न स्तरों से जुड़े अलग-अलग पहलू को रेखांकित करती है और रोजगार को समग्र स्तर पर नहीं आंकती है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाEPFO
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

कारोबारक्या है ECR? 15 मई के बाद कटेगी जेब, ईपीएफओ ने जारी की एडवाइजरी; जानें

कारोबारBig EPFO update: न्यूनतम पेंशन बढ़ सकती है 7.5 गुना तक, जल्द ही ATM से निकासी की भी होगी सुविधा

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है