लाइव न्यूज़ :

राज्य में आएगा 10,000 करोड़ रु. का निवेश, रोजगार के दो लाख अवसर पैदा होंगे : सोरेन

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:04 IST

Open in App

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उद्योगपतियों से किये वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताते हुए शनिवार को कहा कि राज्य में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश आएगा जिससे रोजगार के दो लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष अवसर पैदा होंगे। झारखंड निवेशक सम्मेलन के दौरान सोरेन ने यहां झारखंड औद्योगिक और निवेश संवर्धन नीति (जेआईआईपीपी) 2021 का शुभारंभ करते हुए निवेशकों का रियायतों और सुविधाओं के साथ स्वागत किया और उनसे उनकी प्रतिबद्धताओं का पूरा करने का आग्रह किया। सोरेन ने टाटा, सेल, वेदांता और डालमिया जैसे उद्योग समूहों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राज्य सरकार निवेशकों के सहयोग से आगे बढ़ना चाहती है। प्रकृति ने झारखंड को जो अनंत संसाधन दिए हैं, हम उनका लाभ उठाकर विकास के पथ पर चलने की कोशिश कर रहे हैं। हम अपने वादों को पूरा करेंगे और ऐसी ही हम उद्योगपतियों से उम्मीद रखते हैं।’’ उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से राज्य के लिए 10,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है, जिससे लगभग दो लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शुरू ही प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा करने पर काम कर रही है। झारखंड सरकार ने सभी संभावित निवेशकों से वादा किया है कि यदि वे अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जनजाति के 35 प्रतिशत कर्मचारियों को अपने कार्यबल में शामिल करने की प्रतिबद्धता जताते हैं तो उन्हें नई जेआईआईपीपी-2021 के मौजूदा प्रावधानों के अलावा अतिरिक्त प्रोत्साहन दिए जाएंगे। दो दिन के सम्मेलन के दौरान टाटा स्टील ने अगले तीन वर्षों में राज्य में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। वही डालमिया समूह ने अपने सीमेंट संयंत्र का विस्तार करने, सौर ऊर्जा संयंत्र और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। सार्वजानिक क्षेत्र की स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) ने भी चार हजार करोड़ रुपये का निवेश करना की प्रतिबद्धता जताई है। जबकि आधुनिक पावर ने 1,900 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता किया है और प्रेम रबड़ वर्क्स प्राइवेट लि. ने राज्य में 50 करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

कारोबारJharkhand Budget 2026: 1,58,560 करोड़ रुपए का 'अबुआ दिशोम बजट'?, महिला किसान खुशहाली योजना और बनेंगे 5 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, देखिए मुख्य बातें

क्राइम अलर्टझारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

क्राइम अलर्ट‘डायन’ होने का आरोप लगाकर 12 लोगों ने 32 वर्षीय महिला और 2 माह के नवजात शिशु को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, जान बचाकर भागने में सफल गंभीर रूप से झुलसा पति

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स