लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल जोहरा सहगल: बॉलीवुड की वो 'दादी' जिसकी कायल करीना कपूर भी हैं, जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 10, 2019 07:16 IST

फिल्मों में अपनी चुलबुली अदाओं से दीवाना करने वाली जोहरा फिल्में लगभग ना के बराबर देखती थीं, लेकिन क्रिकेट मैच वो बड़े चाव से देखा करती थीं।

Open in App

अमिताभ बच्चन हो या शाहरुख खान, रणबीर कपूर हो या सलमान खान बॉलीवुड का ऐसा कोई भी धुरंधर कलाकार नहीं है जिसने जोहरा सहगल के साथ काम ना किया हो। जोहरा बॉलीवुड की वो दादी हैं जिन्होंने सभी को ऑन स्क्रीन खूब डांट-डपट लगाई। चेहरे पर झुर्रियों के बीच से झांकती एक शैतानी भरी उनकी अदा को कौन भला भूल सकता है। जोहरा आखिरी दम तक कहती रहीं कि वो कभी बूढ़ी नहीं हो सकती हैं और ये सच भी था। बॉलीवुड की ये दादी आज ही के 10 जुलाई सन 2014 को हम सभी के बीच से चली गईं। 

'चीनी कम', 'हम दिल दे चुके सनम', 'दिल से', 'वीर ज़ारा' जैसी हिंदी फ़िल्मों में 'चुलबुली और ज़िंदादिल दादी' बनकर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाली जोहरा सहगल की जिंदगी भी बेहद खुशमिजाज और रंगीन रही। एक नजर डालते हैं, उन पन्नों पर जहां से उनके जाने के बाद भी जिंदगी की महक आती है-

जोहरा सहगल का जन्म उत्तर प्रदेश के सुन्नी मुस्लिम परिवार में हुआ था। जोहरा का पूरा नाम साहिबजादी जोहरा बेगम मुमताज-उल्लाह खान था। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई तरह की परेशानियों का सामना किया। एक साल की उम्र में ग्लूकोमा की वजह से उनकी आंखों को रोशनी लगभग चली गई थी। हालांकि उनका इलाज हुआ और वह ठीक हो गई। परिवारिक जीवन में उन्होंने बचपन से ही काफी परिश्रम को झेला था।

8 साल छोटे लड़के से की थी शादी

जोहरा ने अपने से आठ साल छोटे कमेश्वर जोहरा से शादी की थी। फिर भी दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की। जोहरा और उनके पति उदय शंकर के डांस ग्रुप में थे और भारत में इस अकेडमी के बंद होने तक इसमें शामिल रहे। हांलाकि उनके पति का निधन काफी जल्दी हो गया था।

क्रिकेट की थीं शौकीन दादी

फिल्मों में अपनी चुलबुली अदाओं से दीवाना करने वाली जोहरा फिल्में लगभग ना के बराबर देखती थीं, लेकिन क्रिकेट मैच वो बड़े चाव से देखा करती थीं। आँखों की रोशनी कम होने के कारण बेटी किरण क्रिकेट के मैच के दौरान मैच का स्कोर लगातार जोहरा सहगल को बताया करती थीं। हालांकि उनका कोई पसंदीदा खिलाड़ी नहीं था लेकिन वह दीवानों की तरह से क्रिकेट देखना पसंद करती थीं।

करीना कपूर भी थीं उनकी कायल

टीवी टुडे को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा था कि वो चाहती हैं कि उनका करियर जोहरा सहगल जैसा हो। करीना ने बताया की 80 साल की उम्र में भी वो कैमरे के सामने रहना चाहती हैं। जोहरा की शख्सियत के इंड्रसट्री के लोग भी कायल थे। बॉलीवुड की ये दादी साल 2014 में 102 साल की उम्र में सभी को अलविदा कह गईं।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?