लाइव न्यूज़ :

CM योगी आदित्यनाथ के लुक का 'जिला गोरखपुर' का पोस्टर हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 30, 2018 15:00 IST

सोशल मीडिया पर रविवार को एक पोस्टर सामने आया जिसने आते ही सुर्खियां बटोर लीं। जिला गोरखपुर नाम  का ये पोस्टर वायरल हो रहा है।

Open in App

सोशल मीडिया पर रविवार को एक पोस्टर सामने आया जिसने आते ही सुर्खियां बटोर लीं। जिला गोरखपुर नाम  का ये पोस्टर वायरल हो रहा है। ये एक फिल्म को पोस्टर है। जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित कही जा रही है।

फिल्म के पोस्टर में भगवाधारी एक शख्स को दिखाया गया है। इस पोस्टर में भगवा पहले शख्स अपने हाथ में एक रिवॉल्वर पकड़े दिख रहा है। वहीं पोस्टर में एक गाय भी दिखाई दे रही है। पोस्टर में दिखाया जाने वाले सख्श को बैक से पेश किया गया है। जिससे साफ नहीं हो रहा है कि  आखिर ये कौन है। वहीं, खबरों की माने तो ये फिल्म मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित होगी।

पोस्टर को देखकर कयास लगाया जा रहा है कि ये योगी आदित्यनाथ के अलग-अलग पहलुओं को पेश कर रहा है।  इस फिल्म को विनोद तीवारी नाम के डायरेक्टर बना रहे हैं।  साथ ही नोस्ट्रम एंटरटेनमेंट के बैनर तले ये फिल्म बन रही है। वहीं, पोस्टर के आने के बाद कयास है कि फिल्म अगर पर्दे पर आती है तो विवादों को जन्म भी देगी। क्योंकि पोस्टर के आने के बाद ही लोगों की सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी थीं। वहीं, जिस तरह से फिल्म के निर्देशक ने इसको पोस्ट किया है वह ही विवाद को जन्म दे रहा है। फिल्म का पोस्टर  रिलीज  ट्वीट करते हुए लिखा है , मॉब लिचिंग व भगवा आतंकवाद पर होगी निर्देशक विनोद तिवारी की अगली फिल्‍म ‘जिला गोरखपुर’।

आजकल बॉलीवुड में बायोपिक का ट्रेंड बढ़ रहा है। वहीं,  शिवसेना के प्रसिद्ध नेता बालासाहेब ठाकरे के ऊपर भी एक फिल्म बन रही है जिसमें फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी काम कर रहे हैं, ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार