लाइव न्यूज़ :

आते ही कॉपीराइट में फंसा कंगना रनौत की 'धाकड़' का टीजर, यू-ट्यूब पर हुआ ब्लॉक

By मेघना वर्मा | Updated: August 9, 2019 12:22 IST

Kangana Ranaut Dhaakad Movie Teaser: कंगना की फिल्म का पोस्टर कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था। जिसके रिलीज होते ही उसपर चोरी का आरोप लग गया था। कंगना के इस पोस्टर पर हॉलीवुड फिल्म 'लारा क्रॉफ्ट टॉम्ब रेडर' से चुराया हुआ बताया जा रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देकंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' के पहले पोस्टर पर भी चोरी का आरोप लग चुका है।कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' साल 2020 में रिलीज की जाएगी।

कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ का टीजर आज ही जारी किया गया है। मगर टीजर के आते ही विवादों से घिर गया है। 45 सेकेंड के इस टीजर पर जी म्यूजिक कंपनी ने कॉपीराइट क्लेम कर दिया है। जिस वजह से पूरा टीजर ब्लॉक हो गया है। अब टीजर में वीडियो देखने के लिए क्लिक करने पर पूरी स्क्रीन ब्लैक हो जा रही है। 

कयास लगाया जा रहा है कि फिल्म धाकड़ के नाम को लेकर जी म्यूजिक कंपनी ने ये कॉपी राइट क्लेम किया है। दंगल फिल्म के गाने ऐसी धाकड़ है का राइट जी कंपनी के पास है। अब इस नाम पर फिल्म बन रही है। बताया जा रहा है इसी वजह से फिल्म पर कॉपी राइट क्लेम किया गया है। 

रजनीश घई के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के टीजर की शुरुआत में कंगना आग के बीचो-बीच के निकलकर आती हैं। उनके पूरे चेहरे पर खून लगा होता है। इसके बाद वह ताबड़तोड़ गोलियां बरसाती हैं। कंगना इस टीजर में फुल टू एक्शन मोड में दिख रही हैं।

कंगना की फिल्म का पोस्टर कुछ दिनों पहले रिलीज किया गया था। जिसके रिलीज होते ही उसपर चोरी का आरोप लग गया था। इस पोस्टपर में भी कंगना दोनों हाथों में बंदूक लिए खड़े दिखाई दे रही हैं। कंगना के  इस पोस्टर पर हॉलीवुड फिल्म लारा क्रॉफ्ट टॉम्ब रेडर से चुराया हुआ बताया जा रहा है। 

जारी हुए टीजर से यह बात साफ है कि इस फिल्म में पहली बार किसी महिला किरदार को लीड में लेकर बड़े बजट की एक्शन थ्रिल फिल्म बनाई जा रही है। डायरेक्टर रजनीश घई की बात करें तो इससे पहले वो कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं। 

2020 में रिलीज होगी फिल्म

दमदार टीजर और एक्शन से भरपूर कंगना की यह फिल्म साल 2020 के अंत में रिलीज हो रही है। इसी दिन वरुण धवन की फिल्म रणभूमि भी रिलीज की जाने वाली थी मगर फिल्म फिलहाल ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या को बड़े पर्दे पर लोगों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है।

टॅग्स :कंगना रनौतमूवी टीज़र रिलीजबॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड अभिनेत्रीधाकड़
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?