लाइव न्यूज़ :

जायरा वसीम ने टिड्डियों के हमले को बताया अल्लाह का कहर, तो हुईं थीं ट्रोल, अब डिलीट किया ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 30, 2020 09:50 IST

जायरा वसीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर कुरान की एक आयत का जिक्र करते हुए लिखा था कि टिड्डियों का कहर और अन्य आपदाएं जो भी हाल फिलहाल में देखने को मिली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजायरा वसीम ने बहुत ही कम समय में अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी थी।कुछ समय पहले ही जायरा ने एक्टिंग से अलविदा कह दिया है।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की फिल्म दंगल से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जायरा वसीम ने बहुत ही कम समय में अपनी एक्टिंग की गहरी छाप छोड़ी थी। कुछ समय पहले ही जायरा ने एक्टिंग से अलविदा कह दिया है।  लेकिन एक्टिंग से अलविदा कहने के बाद भी वह सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।  हाल ही में जायरा ने एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था कि वह सुर्खियों में आ गई थीं।

पोस्ट के कारण ट्रोल होने के बाद जायरा ने अपना इंस्टाग्राम और ट्विटर को डिलीट कर दिया है।गुरुवार को उन्होंने भारत में टिड्डियों के हमले को चेतवनी और इंसान के कर्मों का फल बताया था। उनके इस ट्वीट के बाद लोगों ने जमकर जायरा को ट्रोल किया था। बाद में उन्होंने अपने इस ट्वीट को भी डिलीट कर दिया था। 

दरअसल 27 मई को जायरा वसीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट पर कुरान की एक आयत का जिक्र करते हुए लिखा था कि टिड्डियों का कहर और अन्य आपदाएं जो भी हाल फिलहाल में देखने को मिली हैं।

जायरा ने लिखा था कि जायरा ने लिखा, “इसलिए हमने उन पर बाढ़ भेजे, और टिड्डे भेजे, और भेजे जूएँ-चीलड़, और मेंढक भेजे, खून भेजा: ये वैसी चेतावनियाँ हैं जो स्वविश्लेषित हैं: लेकिन वो सब अपने अज्ञान में गहरे डूबे हुए थे- वैसे लोग जो पापी हैं।”

ट्विटर पर अधिकतर नेटिजन्स ने जायरा वसीम को उनकी इस टिप्पणी पर आड़े हाथों लिया। लोगों ने प्रश्न उठाया कि जब इन टिड्डियों के कारण लाखों किसान परेशान हैं और उनकी फसल खराब हो रही है, उस समय इस ट्वीट का क्या मतलब?

यूजर्स के लगातार ट्रोल करने करने के कारण से मामले ने तूल पकड़ लिया था। इसके बाद जायरा वसीम ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया। और कुछ समय बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को भी डिलीट कर  दिया है।

टॅग्स :ज़ायरा वसीमबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल