लाइव न्यूज़ :

क्रिकेट के बाद अब एक्टिंग के मैदान पर उतरेंगे युवराज सिंह, वाइफ हेजल कीच के साथ करेंगे पारी की शुरुआत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2020 20:28 IST

युवराज सिंह साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में छह गेंदों में छह छक्के लगाने के बाद सिक्सर किंग के नाम से जाने जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजोरावर वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे और उनकी मां शबनम सिंह भी इससे जुड़ी हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह अपने भाई जोरावर सिंह और पत्नी तथा एक्ट्रेस हैजल कीच के साथ वेब सीरीज में एक्टिंग के लिये तैयार हैं। वेब सीरीज को असम स्थित ''ड्रीम हाउस प्रोडक्शंस'' का सहयोग हासिल है। प्रोडक्शन बैनर की नीता सरमा ने बताया कि जोरावर वेब सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगे और उनकी मां शबनम सिंह भी इससे जुड़ी हैं। 

संवाददाता सम्मेलन में मौजूद रहीं शबनम ने कहा कि वह वेब सीरीज से जुड़कर बेहद गौरवान्वित और उत्साहित महसूस कर रही हैं। वहीं सरमा ने कहा, ''पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और उनके भाई जोरावर सिंह के साथ वेब सीरीज बनाना सम्मान की बात है।''युवराज सिंह साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में छह गेंदों में छह छक्के लगाने के बाद सिक्सर किंग के नाम से जाने जाते हैं। 

युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में 6 गेंदों में 6 छक्के मारे थे और टी20 में 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। युवराज सिंह ने साल 2011 में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 362 रन बनाने के अलावा 15 विकेट भी लिए थे और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे। 

युवराज सिंह ने 3 अक्टूबर 2000 को केन्या के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद अक्टूबर 2003 में न्यूजीलैंड और 13 सितंबर 2007 को स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 करियर की शुरुआत की थी।

युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में भूतपूर्व क्रिकेट खिलाड़ी योगराज सिंह के यहां हुआ था। युवराज ने 12 नवंबर 2015 को एक्ट्रेस हेजल कीच से सगाई की थी, इसके बाद 30 नवंबर 2016 को दोनों ने शादी कर ली।

टॅग्स :युवराज सिंहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटVIDEO: युवराज सिंह ने पिता योगराज की टिप्पणियों पर कपिल और धोनी से सार्वजनिक रूप से मांगी माफ़ी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच