लाइव न्यूज़ :

इश्तेहार देखकर ट्रैजडी किंग को पता चला, यूसुफ खान से बन गए हैं दिलीप कुमार; ये तीन नाम थे प्रस्तावित

By अनिल शर्मा | Updated: July 10, 2021 10:09 IST

दिलीप कुमार ने बताया कि वे कुछ भी नाम रख लेना चाहते थे लेकिन यूसुफ नाम से फिल्मों में कदम नहीं रखना चाहते थे। तब दिलीप कुमार के आगे यूसुफ सहित तीन नाम प्रस्तावित किए गए। यूसुफ, दिलीप और वासुदेव।

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप कुमार के पिता फिल्मों के सख्त खिलाफ थेदिलीप कुमार के पिता पृथ्वीराज कपूर के पिता के अच्छे दोस्त थेपृथ्वीराज कपूर के एक्टिंग करने से भी दिलीप कुमार के पिता को ऐतराज था

दिलीप कुमार एक भरी-पूरी जिंदगी जी कर इस दुनिया से विदा हुए हैं। 11 दिसंबर 1922 को पेशावर के किस्सा खानी बाजार क्षेत्र में पैदा हुए दिलीप कुमार का असली नाम यूसुफ खान था। पठान परिवार में जन्में यूसुफ खान से दिलीप कुमार बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। दरअसल दिलीप कुमार ने पिटाई के डर से यूसुफ खान नाम को बदल दिया था। इस बात का जिक्र खुद दिलीप कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में किया था।

दिलीप कुमार के पिता फिल्मों के सख्त खिलाफ थे

साल 1970 में बर्मिंघम में बीबीसी के लिए महेंद्र कौल को दिए इंटरव्यू में दिलीप कुमार ने इस बात का खुलासा किया था कि पिता के डर से वे यूसुफ खान से दिलीप कुमार बन गए थे। बात यों थी कि दिलीप कुमार के पिता फिल्मों के सख्त खिलाफ थे। वे सिनेमा को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे। उन दिनों दिलीप कुमार के पिता पृथ्वीराज कपूर के पिता लाला दीवान बशेश्वरनाथ कपूर के करीबी दोस्त थे। पृथ्वीराज कपूर भी एक्टिंग की दुनिया में आ चुके थे। ये बात भी दिलीप कुमार के पिता को अच्छी नहीं लगती थी। वे अपने दोस्त बशेश्वरनाथ से शिकायत करते कि तुम्हारा इतना अच्छा लड़का क्या काम करता है? पिता की सख्त हिदायत के खिलाफ जाने से दिलीप कुमार भी डरते थे। लिहाजा उन्होंने अपने नाम को बदलने की इच्छा जताई।

यूसुफ से दिलीप बनने की कहानी

दिलीप कुमार ने बताया कि वे कुछ भी नाम रख लेना चाहते थे लेकिन यूसुफ नाम से फिल्मों में कदम नहीं रखना चाहते थे। तब दिलीप कुमार के आगे यूसुफ सहित तीन नाम प्रस्तावित किए गए। यूसुफ, दिलीप और वासुदेव। दिलीप कुमार ने कहा चाहे जो रख दो लेकिन यूसुफ नहीं। खैर उस दिन बात आई गई हो गई। दो तीन महीनों बाद दिलीप कुमार को एक इश्तेहार से पता चला कि उनका नाम यूसुफ से बदलकर दिलीप हो गया है। इसके बाद वे दिलीप कुमार से ही बॉलीवुड में मशहूर हुए और बाद के दिनों में अपने संजीदा किरदारों की वजह से ट्रैजडी किंग कहलाने लगे।

टॅग्स :दिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!