लाइव न्यूज़ :

गौरव तनेजा ने जन्मदिन सेलिब्रेशन के लिए दिल्ली मेट्रो को 1 घंटे के लिए 38 हजार का किया था भुगतान, अनुमति के बावजूद हुई गिरफ्तारी, लेंगे एक्शन

By अनिल शर्मा | Updated: July 11, 2022 14:25 IST

गौरव ने कहा है कि वह नोएडा पुलिस द्वारा शनिवार को हुई अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जन्मदिन के जश्न के लिए मेट्रो कोच बुक करने की अनुमति मांगी थी और  उचित चैनलों के माध्यम से उन्हें अनुमति दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देगौरव तनेजा और उनकी पत्नी रितु राठी ने साझा बयान में कहा कि उनके प्रशंसक हिंसक नहीं थेतनेजा ने कहा कि मेट्रो कॉर्पोरेशन से सेलिब्रेशन की अनुमति ली गई थी

दिल्लीः YouTuber गौरव तनेजा अपनी गिरफ्तारी को लेकर कानूनी रास्ता अपनाने की बात कही है। गौरव का कहना है कि दिल्लीमेट्रो द्वारा अनुमति के बावजूद उन्हें गिरफ्तार किया गया। गौरव द्वारा दिल्ली मेट्रो से ली गई अनुमति पत्र भी सामने आया है। जिसके मुताबिक गौरव ने एक घंटे के लिए दिल्ली मेट्रो को अच्छा-खासा भुगतान किया था।

गौरव ने कहा है कि वह नोएडा पुलिस द्वारा शनिवार को हुई अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ कानूनी रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने जन्मदिन के जश्न के लिए मेट्रो कोच बुक करने की अनुमति मांगी थी और  उचित चैनलों के माध्यम से उन्हें अनुमति दी गई थी।

गौरतलब है कि गौरव तनेजा को उनके जन्मदिन प भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 341 (गलत तरीके से संयम के लिए सजा) और 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत नोएडा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। गौरव पर भीड़ इकट्ठा करने और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा करने का आरोप लगा था।

यू-ट्यूब पर फ्लाइंग बीस्ट नाम से चैनल चलाने वाले तनेजा और उनकी पत्नी रितु राठी ने एक साझा बयान में कहा है कि जो 'फैंस' इकट्ठे हुए थे, उन्होंने कोई नुकसान नहीं किया। अनुमति पत्र के मुताबिक तनेजा ने दोपहर 2 से लेक 3 बजे तक यानी एक घंटे के लिए दिल्ली मेट्रो को 38 हजार रुपए भुगतान किए थे।

बयान में कहा गयाकि  “यहां यह उल्लेख करना उचित है कि ये प्रशंसक हिंसक नहीं थे और न ही उन्होंने कोई आपत्तिजनक नारे लगाए और न ही किसी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने रविवार बयान में कहा, कहने की जरूरत नहीं है, हम उचित कानूनी रास्ता अपनाएंगे। वहीं 'ईटाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल ने कहा कि गौरव की गिरफ्तारी के बारे में बहुत सारी गलत सूचनाएं इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

उन्होंने कहाः "कल की घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर बहुत सारी आपत्तिजनक पोस्ट, तस्वीरें और मीम्स वायरल हो रहे हैं, जिसमें गौरव तनेजा को नोएडा पुलिस ने कुछ समय के लिए हिरासत में लिया था। इसलिए, यह महसूस किया गया कि, हमें इसे रिकॉर्ड करना चाहिए था।" रिपोर्ट के मुताबिक रितु अपने पति गौरव को एक सरप्राइज बर्थडे पार्टी देना चाहती थीं, जिसे नोएडा सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन से नोएडा मेट्रो के चार डिब्बों में आयोजित किया जाना था। दोनों ने यह भी कहा कि, 'नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड' ने जन्मदिन सेलिब्रेशन के लिए मेट्रो कोच बुक करने के लिए अपनी योजना का प्रचार किया था और उनके पास सभी अनुमतियां थीं।

 

टॅग्स :गौरव तनेजामेट्रोदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?