लाइव न्यूज़ :

विराट और अनुष्का के अपार्टमेंट को देखकर हो जाएंगे हैरान, जानिए क्या है खासियत

By वैशाली कुमारी | Updated: September 25, 2021 08:44 IST

यह आलीशान घर लोगों को ध्यान खींचने का काम बेहद खूबसूरती से करता है। विरुष्का के इस आलीशान घर की तस्वीरें जब वायरल हुई तो यह घर सुर्खियों में आ गया। 

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का और विराट के सुंदर घर में खूबसूरत सी बालकनी हैअनुष्का ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के आलीशान घर को देखकर आप हैरान हो जाएंगे। उनका अपार्टमेंट मुंबई वर्ली में ओमकार के नाम से बना हुआ है। यह आलीशान घर लोगों को ध्यान खींचने का काम बेहद खूबसूरती से करता है। विरुष्का के इस आलीशान घर की तस्वीरें जब वायरल हुई तो यह घर सुर्खियों में आ गया। 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर अपने घर की तस्वीरों को शेयर करते दिखाई देते हैं। अनुष्का और विराट  इस घर में 2017 में अपने शादी के बाद से रह रहे हैं। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल का घर 7171 वर्ग फुट में फैला है। इनका घर रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट के टावर सी की 35 वीं मंजिल पर है। 

अनुष्का और विराट के सुंदर घर में खूबसूरत सी बालकनी है। जहां दोनों अक्सर फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए नजर आते हैं। यह कपल अपनी बालकनी से सनसेट का मजा लेते हैं और दिवाली के मौके पर बालकनी पर फोटो खींचाते हुए नजर आते हैं। 

खबरों के अनुसार इस कपल ने इस आलीशान घर को 34 करोड़ में खरीदा था। उनके इस अपार्टमेंट में टेनिस कोर्ट, चाइल्ड केयर और क्लीनिक जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। 

अगर वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अनुष्का शर्मा ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बनाई हुई है वह अपनी बेटी वामिका और पति विराट कोहली के साथ टाइम स्पेंड करना चाहती हैं। अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से की थी। फिर उसके बाद अनुष्का शर्मा बदमाश कंपनी, बैंड बाजा बारात, पीके, NH10, बॉम्बे वेलवेट, सुल्तान, ए दिल है मुश्किल व फिल्लौरी जैसी फिल्म में अदाकारी करती हुई दिखाई दी।

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीक्रिकेटबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेटIPL Match 2026, KKR vs SRH Today: प्लेइंग-11 से लेकर पिच मिजाज तक, कब, कहां देखें कोलकाता और हैदराबाद के बीच महामुकाबला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल