लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने फिल्म 'मेजर' के लिए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के माता-पिता को दी बधाई, शॉल और चांदी का सिक्का भेंट किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2022 15:04 IST

अदिवि शेष ने माननीय मुख्यमंत्री जी को फिल्म का कुछ हिस्सा दिखाया और उनसे यह भी आग्रह किया कि वे पूरी फिल्म को देखें। उन्होंने इस पर विस्तार से चर्चा की और यूपी सीएम ने मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के वचन और विरासत को दुनिया में फैलाने का वादा किया।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म मेजर में अदिवि शेष ने मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की भूमिका निभाई हैमेजर संदीप मुंबई हमले के दौरान लोगों की जान बचाते हुए शहीद हो गए थेमेजर के माता-पिता को फिल्म मेजर की सफलता पर यूपी सीएम ने बधाई दी और स्मृति चिन्ह भेंट किया

लखनऊः फिल्म 'मेजर' का बुखार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है! अदिवि शेष स्टारर इस फिल्म ने समीक्षकों का दिल तो जीता ही है साथ ही दर्शकों को भी भावुक कर दिया। मेजर संदीप उन्नीकृष्णन (मुंबई हमले के दौरान कई जानें बचायी) की कहानी ने पूरे देश को अभिभूत किया है। हालही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अदिवि शेष और मेजर उन्नीकृष्णन के माता-पिता को फिल्म की सफलता को लेकर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

अदिवि शेष ने माननीय मुख्यमंत्री जी को फिल्म का कुछ हिस्सा दिखाया और उनसे यह भी आग्रह किया कि वे पूरी फिल्म को देखें। उन्होंने इस पर विस्तार से चर्चा की और यूपी सीएम ने मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के वचन और विरासत को दुनिया में फैलाने का वादा किया। योगी आदित्यनाथ ने उन्हें एक महान फिल्म बनाने पर बधाई दी और स्मृति चिन्ह के रूप में अदिवि शेष और मेजर संदीप के माता-पिता को एक शॉल और चांदी का सिक्का भेंट किया।

अभी कुछ ही दिन पहले शेष महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर उद्धव ठाकरे से भी मिले थे। वे मेजर संदीप उन्नीकृष्णन फंड की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए मिलते हैं। जो देश के दूर-दराज के कोने-कोने से सीडीएस और एनडीए के उम्मीदवारों को राष्ट्र की सेवा करने के उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और धन प्राप्त करने में मदद करेगा।

अदिवि शेष का कहना है कि "फिल्म के लिए जो प्यार मिल रहा है, उससे मैं बहुत अभिभूत हूं। देश भर के लोग मेजर संदीप की स्मृति और विरासत का सम्मान कर रहे हैं और हमारे लिए यह सबसे बड़ी जीत है। हम हाल ही में योगी आदित्यनाथ जी से मिले और उन्होंने मुझसे और मेजर संदीप के माता-पिता से कुछ अद्भुत बातें कही। उन्होंने हमें एक शॉल और चांदी का सिक्का भेंट किया और यह भी महसूस किया कि मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की लेगेसी दुनियाभर में सम्मान का पात्र है।''

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी