लाइव न्यूज़ :

Year Ender 2020: कैरी मिनाटी बने साल 2020 के टॉप यूट्यूबर, Youtube पर सबसे ज्यादा देखा गया ये गाना

By स्वाति सिंह | Updated: December 24, 2020 17:21 IST

गायक बी प्राक के गीत 'दिल तोड़ के', हरियाणवी गीत 'मोटो', वरुण धवन अभिनीत फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का गीत 'इललीगल वेपन 2।0' और 'मुकाबला' ने भी, भारत में सबसे अधिक देखे गए शीर्ष 10 गीतों की सूची में जगह बनाई और इन गानों को करोड़ों लोगों ने देखा।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2020 खत्म होने वाला है और लोग नए साल का इंतजार कर रहे हैं।लॉकडाउन के दौरान इंटरनेट के इस्तेमाल में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई। इस साल रैपर बादशाह का गीत 'गेंदा फूल' इस साल यूट्यूब पर भारत में सबसे अधिक देखा गया

नई दिल्लीः साल 2020 खत्म होने वाला है और लोग नए साल का इंतजार कर रहे हैं। कोरोना महामारी की वजह से इस साल कई महीनों तक लोगों को घरों में कैद रहना पड़ा। इस दौरान इंटरनेट के इस्तेमाल में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई। इस साल लॉकडाउन के दौरान सभी ने यूट्यूट पर खूब अपना टाइम स्पेंड किया। इस साल रैपर बादशाह का गीत 'गेंदा फूल' इस साल यूट्यूब पर भारत में सबसे अधिक देखा गया, वहीं कैरी मिनाटी के नाम से मशहूर अजय नगर 2020 में यूट्यूब का सबसे चर्चित चेहरा रहें। 

गायक बी प्राक के गीत 'दिल तोड़ के', हरियाणवी गीत 'मोटो', वरुण धवन अभिनीत फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' का गीत 'इललीगल वेपन 2।0' और 'मुकाबला' ने भी, भारत में सबसे अधिक देखे गए शीर्ष 10 गीतों की सूची में जगह बनाई और इन गानों को करोड़ों लोगों ने देखा।

इन यूट्यूबर्स का रहाइन स्टार्स का जलवा

यूट्यूब पर 2020 में सबसे अधिक लोकप्रियता हासिल करने वाले अजय नागर उर्फ कैरी मिनाटी के इस पर 2।75 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं।  इस साल उनके 'यूट्यूब वरसेज टिकटॉक' विवादित वीडियो के कारण उनका नाम काफी चर्चा में रहा। नागर के अलावा ‘टोटल गेमिंग’ , ‘टेकनो गेमर्स’ , ‘देसी गेमर्स’, ‘जेकेके एंटरटेनमेंट’ और ‘आशीष चंचलानी वाइन्स’ ने भारत के 2020 के शीर्ष ‘टॉप क्रिएटर’ की सूची में जगह बनाई।

इसके साथ ही भुवन बाम के चैनल 'बीबी की वाइन्स' की सीरिज 'एंग्री मास्टरजी', मशहूर धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का 'टप्पू प्रपोज टू सोनू ऑन वैलेंटाइन डे' और आशिश चंचलानी का वीडियो 'ऑफिस एग्जाम और वैक्सीन' इस साल के सबसे लोकप्रिय (ट्रेंडिंग) वीडियो रहे। 

टॅग्स :बादशाह (रैपर)कैरी मिनातीयू ट्यूब
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीबादशाह के खिलाफ हरियाणा महिला आयोग ने गिरफ्तारी का दिया आदेश, पासपोर्ट ज़ब्त करने को कहा

क्राइम अलर्टकुवैत में रह रही मां को बेटी का आखिरी मैसेज, बोली- 'मम्मी आई लव यू' , फिर यूट्यूबर ने कर ली आत्महत्या

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार