लाइव न्यूज़ :

नितेश तिवारी की 'रामायण' में रावण बनने से यश ने किया इनकार, फिल्म को छोड़ने की बताई ये वजह

By अंजली चौहान | Updated: June 13, 2023 16:09 IST

भारतीय महाकाव्य पर आधारित नितेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण में यश रावण का किरदार नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनितेश तिवारी की रामायण में यश काम नहीं करेंगे यश ने रावण का किरदार निभाने से इनकार किया रामायण में राम के रूप में रणबीर कपूर और सीता के रूप में आलिया भट्ट के होने की बात कही जा रही है

मुंबई: केजीएफ फेम एक्ट्रर यश के बॉलीवुड में बनने जा रही रामायण में रावण का किरदार निभाने को लेकर अटकले लगाई जा रही थी। इन अफवाहों के बीच केजीएफ स्टार ने इस फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो यश को रामायण फिल्म में रावण का रोल करने की पेशकश की गई थी जिसे उन्होंने ठुकरा दिया है। यह फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है जो कि नितेश तिवारी की आगामी फिल्म है।

नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर के राम और आलिया भट्ट के माता सीता के रूप में प्रदर्शित किए जाने की खबर है। इसी फिल्म को लेकर यश को रावण के किरदार में दिखाए जाने की मेकर्स की प्लानिंग थी।

हालांकि, मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, यश अपने करियर में केजीएफ जैसी हिट फिल्म देने के बाद वह नकारात्मक रोल नहीं करना चाहते हैं। स्टार के इस फैसले के सामने आने के बाद उनके फैन्स काफी खुश है। यश के फैन्स भी नहीं चाहते थे कि वह यह रोल कर ऐसे में फैन्स की सकारात्मक प्रतिक्रिया सामने आई है।

क्या है वजह?

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार यश अपने प्रशंसकों की अपेक्षाओं से वाकिफ हैं, जो नहीं चाहते कि वह एक नकारात्मक किरदार निभाएं।

यश इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि उनके फैन्स को क्या पसंद है और अभी, वे निश्चित रूप से उसे एक नकारात्मक भूमिका में स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने हमेशा अपने प्रशंसकों पर विश्वास किया है और उनकी भावनाओं को माना है, इसलिए वह इस भूमिका को नहीं निभाएंगे। 

आलिया भट्ट नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण में देवी सीता की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वहीं, अब उनके पति रणबीर कपूर भी फिल्म में काम करेंगे और अलिया के सामने वह राम का किरदार निभाएंगे।

हालांकि, रणबीर कपूर के फिल्म में राम का किरदार निभाए जाने पर कंगना रनौत ने इस पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने रणबीर को राम के किरदार में सूट न करने की बात कही थी।

कंगना ने रणबीर को नशेड़ी और सफेद चूहा कहते हुए कहा था कि ये कैसा कलयुग है जहां राम के रूप में रणबीर और रावण के रूप में यश को फिल्म में दिखाया जाएगा। इस बीच, यश के इनकार पर किसी भी स्टार ये मेकर्स की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

टॅग्स :यशरणबीर कपूरआलिया भट्टहिन्दी सिनेमा समाचारफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?