लाइव न्यूज़ :

Mardaani 3: शिवानी शिवाजी रॉय बनकर वापस आएंगी रानी मुखर्जी, 2026 में रिलीज होगी फिल्म मर्दानी 3

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 13, 2024 13:37 IST

Rani Mukerji Mardaani 3: अभिनेत्री रानी मुखर्जी ‘मर्दानी 3’ फिल्म में भी तेजतर्रार पुलिसकर्मी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाएंगी। यशराज फिल्म (वाईआरएफ) ने शुक्रवार को यह घोषणा की है।

Open in App

Rani Mukerji Mardaani 3: अभिनेत्री रानी मुखर्जी ‘मर्दानी 3’ फिल्म में भी तेजतर्रार पुलिसकर्मी शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाएंगी। यशराज फिल्म (वाईआरएफ) ने शुक्रवार को यह घोषणा की है। बैनर ने सोशल मीडिया पर ‘मर्दानी-3’ की घोषणा की और बताया कि इस फिल्म का निर्देशन ‘टाइगर-3’, ‘सुल्तान’ और ‘गुंडे’ जैसी वाईआरएफ की फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर चुके अभिराज मीनावाला करेंगे।

फिल्म का निर्माण वाईआरएफ के प्रमुख आदित्य चोपड़ा करेंगे और यह 2026 में रिलीज होगी। वाईआरएफ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘इंतजार खत्म हुआ। रानी मुखर्जी फिल्म मर्दानी 3 में शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी करेंगी।’’ ‘मर्दानी’ फिल्म अगस्त 2014 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन दिवंगत प्रदीप सरकार ने किया था। इसकी सफलता के बाद 2019 में ‘मर्दानी-2’ फिल्म आई और इसके निर्देशक गोपी पुथ्रन थे।

टॅग्स :रानी मुखर्जीमूवी पोस्टरहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !