लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ के लिए 60 लाख की जगह मिले थे 1 करोड़? जानें पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 1, 2020 07:09 IST

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को डिज्नी-हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इस फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे यशराज बैनर ने सुशांत को दूसरी फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' के लिए ज्यादा फीस दी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2012 से 2015 तक सुशांत का यश राज फिल्म्स से 3 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट था।पानी के लिए सुशांत ने 'गोलियों की रासलीला रामलीला' और 'बेफिक्रे' जैसी फिल्में छोड़कर करीब 11 महीने तक तैयारी भी की थी।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस लगातार छानबीन कर रही है। अभिनेता के करीबियों के अलावा उनके प्रोफेशनल कॉन्टैक्ट्स से भी पूछताछ की जा रही है। यश राज फिल्म्स के साथ सुशांत की अनबन की खबरों के चलते इस बैनर से सुशांत के कॉन्ट्रैक्ट की कॉपी भी मांगी जा चुकी है। कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों आदि का तो कोई खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन नई खबर ये आ रही है कि यशराज बैनर ने सुशांत को दूसरी फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' के लिए ज्यादा फीस दी थी। 

कॉन्ट्रैक्ट 60 लाख रु। का था, जबकि उन्हें 1 करोड़ रु. दिए गए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2012 से 2015 तक सुशांत का यश राज फिल्म्स से 3 फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट था। इसके तहत उन्हें प्रोडक्शन हाउस से एक निश्चित अमाउंट दिया जाना था। पहली फिल्म के लिए 30 लाख रु. मिलने थे। अगर फिल्म हिट हो जाती तो दूसरी फिल्म के लिए 60 लाख रु. और यह भी हिट हो जाती तो तीसरी फिल्म के लिए 1 करोड़ रु. मिलने थे। 

'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' के लिए मिले एक करोड़

फिल्म के हिट या फ्लॉप होने का पैरामीटर प्रोडक्शन हाउस को तय करना था। सुशांत को यशराज के साथ उनकी पहली फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' के लिए 30 लाख रु. दिए गए लेकिन दूसरी फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी' के लिए 60 लाख के बजाय 1 करोड़ रु.क्यों दिए गए यह बात साफ नहीं हो सकी है। सुशांत इस बैनर की तीसरी फिल्म 'पानी' के लिए बेहद उत्साहित थे। 

पानी के लिए सुशांत ने छोड़ी कई फिल्में

इसके लिए उन्होंने 'गोलियों की रासलीला रामलीला' और 'बेफिक्रे' जैसी फिल्में छोड़कर करीब 11 महीने तक तैयारी भी की थी। लेकिन डायरेक्टर शेखर कपूर और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के बीच क्रिएटिव डिफरेंसेज के चलते फिल्म डिब्बाबंद हो गई। ट्विटर पर कुछ पुराने ट्वीट वायरल हो रहे हैं, जिनके तहत पहले 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'बेफिक्रे' और 'फितूर' जैसी फिल्में सुशांत को मिली थीं। मगर बाद में 'हाफ गर्लफ्रेंड' में अर्जुन कपूर, 'बेफिक्रे' में रणवीर सिंह और 'फितूर' में आदित्य कपूर ने उनकी जगह ले ली।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच