लाइव न्यूज़ :

एंटरटेनिंग है 'यमला पगला दीवाना फ‍िर से' का ये ट्रेलर, रेखा- शत्रुघ्न सिन्हा जैसे स्टार्स भी आए नजर

By विवेक कुमार | Updated: August 10, 2018 16:08 IST

सनी देओल एक वैद्य के किरदार में हैं। जो एक्शन सीन करते हुए दिखाई देते हैं।

Open in App

मुंबई, 10 अगस्त: धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल की फ‍िल्‍म 'यमला पगला दीवाना फ‍िर से' का मस्त ट्रेलर रिलीज हो चुका है। नवनीत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत धर्मेन्द्र की आवाज के साथ होती है जिसमें वह सनी देओल से कहते हैं वह उनका केस लड़ने गुजरात नहीं जाएंगे। क्योंकि वहां क्लाइमेट ड्राई है यानी शराब नही मिलती। जिस पर बॉबी देओल कहते हैं वो दारु का इंतजाम कर देंगे। सनी देओल एक वैद्य के किरदार में हैं।

वहीं इस ट्रेलर में बॉबी देओल, कृति खरबंदा से फ़्लर्ट करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म के ट्रेलर में कई दिग्गज सितारे भी हैं जिसमें असरानी और जज की भूमिका में शत्रुघ्न सिन्हा नजर आ रहे हैं। 

वहीं ट्रेलर के अंत में रेखा, सोनाक्षी सिन्हा, सलमान खान और धर्मेन्द, सनी देओल बॉबी देओल  'रफ्ता रफ्ता' गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं।

बता दें कि धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा कई सालों के बाद किसी फिल्म में साथ नजर आने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ने फिल्म दोस्त, शहजादे, तीसरी आंख, हम से न टकराना, आग ही आग, लोहा, ताकत जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।  

'यमला पगला दीवाना फिर' से 31 अगस्त को रिलीज़ होगी। यमला पगला दीवाना सबसे पहले 2011 में आई थी जिसे समीर कर्णिक ने डायरेक्ट किया था और दूसरा भाग 2013 में आया जिसे संगीत सीवान ने निर्देशित किया।

Entertainment News in Hindiकी ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :यमला पगला दीवाना फिर सेसनी देओलबॉबी देओलसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्की2026 की सबसे सफल फिल्म ने दुनिया भर में ₹448.90 करोड़ कमाए, 42 दिन बाद भी थिएटर में, पर 'धुरंधर' नहीं

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?