लाइव न्यूज़ :

'जीरो' की असफलता से हिल गए हैं शाहरुख खान, शायद इसीलिए नहीं साइन की राकेश शर्मा की बयोपिक!

By मेघना वर्मा | Updated: March 15, 2019 15:41 IST

अंजुम ने कहा कि उन्हें नहीं लगता शाहरुख खान ने सारे जहां से अच्छा फिल्म को स्पेस एंगेल की वजह से ना कहा है मगर एक्टर जीरो के फेलियर से जरा हिले हुए हैं।

Open in App

शाहरुख खान की फिल्म जीरो की असफलता के बाद किंग खान अब हर कदम फूंक-फूंक कर रखना चाहते हैं। तभी तो एक और बार एक्टर स्पेस पर बनीं फिल्म में एक्ट नहीं करना चाहते। राकेश शर्मा की बायोपिक के राइटर अंजुम राजाबाली ने बताया कि शाहरूख खान ने फिल्म सारे जहां से अच्छा क्यों छोड़ दी। राइटर ने बताया की जीरो की असफलता के बाद किंग खान एकदम हिल गए थे। 

FICCI के एक पैनल डिस्कशन में अंजुम ने कहा कि नहीं ऐसा कुछ नहीं हैं कि स्पेस एंगल की वजह से शाहरुख ने इस फिल्म के लिए हामी नहीं भरी। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है जीरो फिल्म के स्क्रीप्ट में ही कुछ दिक्कत हो गई थी। जीरो के राइटर हिमांशु के लिए उन्होंने कहा कि वो एक टैलेंटेड राइटर हैं मगर कुछ चीजें कभी-कभी सही नहीं होती। 

अंजुम ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि शाहरुख खान ने सारे जहां से अच्छा फिल्म को स्पेस एंगेल से ना कहा है  मगर वो जीरो के फेलियर से जरा हिले हुए हैं। क्योंकि शाहरुख इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक थे कि लोगों को फिल्म काफी पसंद आएगी मगर ऐसा नहीं हुआ। अंजुम ने बताया कि जब फिल्म खराब हो जाती है तो लोग राइटर्स पर ही सारा गुस्से और फेलियर का ठिकरा फोड़ते हैं।

अभी तक इस बात की कोई खबर नहीं है कि राकेश शर्मा की इस बायोपिक में लीड किरदार में कौन दिखाई देंगे। बता दें अंजुम गुलाम, द लेजेंड ऑफ भगत सिंह और राजनीति जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।  

टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस