लाइव न्यूज़ :

VIDEO: दिलीप कुमार की रिश्तेदार होने का दावा कर महिला ने की घर में घुसने की कोशिश, पुलिस ने रोका

By अनिल शर्मा | Updated: July 7, 2021 14:57 IST

महिला दिलीप कुमार को अपनी श्रद्धांजलि देना चाहती थी, जिनकी आज सुबह हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गई। इस वीडियो को वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिलीप कुमार का रिश्तेदार बताकर बुजुर्ग महिला उनके घर में घुसने की कोशिश की हैपुलिस ने घर में घुसने नहीं दियाबताया जा रहा है कि महिला दिलीप कुमार की रिश्तेदार नहीं बल्कि उनकी फैन है

दिलीप कुमार की रिश्तेदार होने का दावा कर एक महिला ने दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर में घुसने की कोशिश की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने उस महिला को बाहर ही रोक दिया। वहीं दिलीप कुमार के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि वे महिला को नहीं जानते हैं।

महिला दिलीप कुमार को अपनी श्रद्धांजलि देना चाहती थी, जिनकी आज सुबह हिंदुजा अस्पताल में निधन हो गई। इस वीडियो को वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया-  बुजुर्ग महिला ने दिलीप कुमार की रिश्तेदार होने का दावा किया और कोविड मानदंडों के कारण पुलिस ने उससे वहां से जाने का अनुरोध किया। बाद में परिवार के एक सदस्य ने पुष्टि की कि वे उसे नहीं जानते। नीचे देखें वायरल वीडियो:

बताया जा रहा है कि दिलीप कुमार के घर में घुसने की कोशिश करने वाली महिला उनकी रिश्तेदार नहीं बल्कि उनकी प्रशंसकों में से एक है, जो सांताक्रूज कब्रिस्तान में आज शाम 5 बजे होने वाले उनके अंतिम संस्कार से पहले उनकी अंतिम झलक पाना चाहती थी।

इस बीच, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के प्रति संवेदना का सिलसिला जारी है। मशहूर हस्तियों, अभिनेताओं, फिल्म निर्माताओं और गायकों सहित फिल्म बिरादरी, अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

टॅग्स :दिलीप कुमारबॉलीवुड गॉसिपसायरा बानो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!