लाइव न्यूज़ :

एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने किया खुलासा, पति नवाब शाह से क्यों की देर में शादी, खोले कई राज

By मेघना वर्मा | Updated: July 15, 2019 13:03 IST

42 साल की उम्र में एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। पूजा ने एक्टर नवाब शाह से साथ सात फेरे लिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक्ट्रेस पूजा बत्रा ने नवाब शाह के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।दोनों ने दिल्ली में चार जुलाई को आर्य समाज से शादी की है।

अनिल कपूर की फिल्म विरासत में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने रिसेंटली एक्टर नवाब शाह ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। पूजा के शादी के बाद उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे थे कि पूजा ने इतनी लेट शादी क्यों की है। 

रिसेंटली अब एक इंटरव्यू में पूजा ने बताया कि क्यों पूजा ने अपनी शादी में इतनी लेट कर दी। बॉम्बे टाइम्स को दिए अपने इंटरव्यू में पूजा ने अपनी शादी को कंफर्म किया और कहा, 'हां हमने शादी कर ली है। नवाब और मैंने दिल्ली में अपनी फैमिली के साथ ये फंक्शन किया है। मुझसे मेरे चाहने वाले हमेशा पूछते हैं कि मैंने इतनी लेट शादी क्यों की। मैं बस समय के साथ चल रही थी। फिर मुझे लगा की नवाब ही वो शख्स हैं जिनके साथ मैं पूरी जिंदगी बिता सकती हूं।'

पूजा ने आगे कहा,'जब मुझे इस बात का एहसास हुआ कि नवाब ही वो शख्स हैं तो फिर देर करने का कोई तुक नहीं बन रहा था। बस हमने शादी कर ली। हमने आर्य समाज से शादी की है। और इस हफ्ते हम अपनी मैरिज को रजिस्टर भी करवा लेंगे।' पूजा ने बताया उन्होंने और नवाब ने चार जुलाई को शादी की थी। 

नवाब के बारे में आगे बोलते हुए पूजा ने कहा कि उन्होंने नवाब से डेट करने के पांच महीने के अंदर ही शादी कर ली है। सेम फील्ड से होने के नाते वो नवाब को पहले से जानती हैं। पूजा ने बताया कि वो एक कॉमन फ्रेंड के थ्रू नवाब से इस महीने के फरवरी में मिली थीं। 

42 साल की उम्र में एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। पूजा ने एक्टर नवाब शाह से साथ सात फेरे लिए हैं। दोनों ने शादी के बाद अब इस बारे में ऑफीशियली अनॉउसमेंट की है। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे। अब दोनों ने छुपकर शादी कर ली है। कुछ दिनों पहले नवाब शाह ने अपने इस्टाग्राम पर एक बूमररैंग डाला है जिसमें दो हाथ दिख रहे हैं। एक नवाब शाह का है और दूसरा पूजा का कहा जा रहा है। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!