लाइव न्यूज़ :

क्यों गायब हो गए थे गुरुचरण सिंह, किस वजह से आए वापस? तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता खुद बताई सारी कहानी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 22, 2024 12:29 IST

लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता गुरुचरण सिंह ने आखिरकार इस साल की शुरुआत में अपने लापता होने के पीछे की असली वजह का खुलासा कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे51 वर्षीय अभिनेता ने स्पष्ट किया कि वह वित्तीय कर्ज के कारण गायब नहीं हुए थेसबको छोड़कर इसलिए चले गए थे क्योंकि वह अपनों और प्रियजनों से आहत थेकहा कि एक समय ऐसा आता है जब आप खुद को अपने परिवार और दुनिया से दूर कर लेते हैं

नई दिल्ली: लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम तारक मेहता का उल्टा चश्मा के अभिनेता गुरुचरण सिंह ने आखिरकार इस साल की शुरुआत में अपने लापता होने के पीछे की असली वजह का खुलासा कर दिया है। गुरुचरण सिंह ने बताया है कि वह सबको छोड़कर इसलिए चले गए थे क्योंकि वह अपनों और प्रियजनों से आहत थे।

सिंह ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा कि एक समय ऐसा आता है जब आप खुद को अपने परिवार और दुनिया से दूर कर लेते हैं। काम पाने की कोशिश करने के बावजूद, मुझे अपने प्रियजनों से ठेस पहुंची। मुझे लगातार रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन मुझे पता था, चाहे कुछ भी हो जाए, मैं आत्महत्या के बारे में नहीं सोचूंगा।

51 वर्षीय अभिनेता ने आगे स्पष्ट किया कि वह वित्तीय कर्ज के कारण गायब नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि कर्ज़ तो मुझपर आज भी है। उन्होंने कहा कि उधार लेकर अभी तक मैं क्रेडिट कार्ड और ईएमआई का भुगतान करने जा रहा हूं।

इस महीने की शुरुआत में गुरुचरण सिंह ने बॉम्बे टाइम्स को अपने लापता होने के बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि मैं अपने माता-पिता के कारण हमेशा आध्यात्मिक रहा हूं और जीवन के इस मोड़ पर जब मैं उदास महसूस कर रहा था, मैंने भगवान की ओर रुख किया। मैं आध्यात्मिक यात्रा पर गया था और वापस आने की मेरी कोई योजना नहीं थी। लेकिन भगवान ने मुझे एक संकेत दिया और उसने मुझे घर लौटने पर मजबूर कर दिया।

बता दें कि टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अचानक लापता हो गए थे। पालम इलाके में रहने वाले उनके पिता ने उनसे फोन पर संपर्क नहीं होने के बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया था। 22 अप्रैल की शाम को उन्हें मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचे। कई दिनों तक परिजन परेशान रहे। पुलिस भी खोजबीन में लगी रही। 18 मई को गुरुचरण सिंह 24 दिन के बाद घर लौट आए। पता चला कि सिंह आध्यात्मिक यात्रा पर गए थे और इस दौरान वह पंजाब के कई गुरुद्वारों एवं धार्मिक स्थलों में गए।

टॅग्स :तारक मेहता का उल्टा चश्माटीवी कंट्रोवर्सीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?