लाइव न्यूज़ :

अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पायल घोष कौन हैं, किन फिल्मों में किया है काम, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: September 20, 2020 11:07 IST

पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, अनुराग कश्यप ने आरोपों को झूठा बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कश्यप पर बॉलीवुड एक्ट्रेल पायल घोष ने लगाया यौन शोषण का आरोपपायल घोष ने पीएम नरेंद्र मोदी को ट्विटर पर टैग कर न्याय की गुहार लगाई, अनुराग कश्यप ने आरोपों को बताया झूठा

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष ने डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। पायल घोष ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और न्याय के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई।

पायल घोष ने शनिवार शाम ट्वीट कर कहा, अनुराग कश्यप ने बेहद बुरे अंदाज में खुद को मुझ पर फोर्स किया। नरेंद्र मोदी जी प्लीज एक्शन लीजिए और देश को इस क्रिएटिव इंसान के पीछे के राक्षस को देखने दीजिए। मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में है। प्लीज मदद कीजिए।' 

इस ट्वीट के बाद अनुराग कश्यप को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पायल घोष ने साथ ही न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'उन्होंने मुझे असहज महसूस कराया। मुझे बुरा लगता है। जो भी हुआ, वो नहीं होना चाहिए था। अगर कोई काम के लिए आपके पास जाता है तो इसका ये मतलब नहीं कि वह किसी भी चीज के लिए तैयार है।'

वहीं, अनुराग कश्यर ने ट्विटर पर लिखा, 'अभी तो बहुत आक्रमण होने वाले हैं। यह बस शुरुआत है। बहुत फोन आ चुके हैं, कि नहीं मत बोल और चुप हो जा। यह भी पता है कि पता नहीं कहां-कहां से तीर छोड़े जाने वाले हैं। इंतज़ार है।'

पायल घोष कौन हैं?

पायल घोष एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने दक्षिण और हिंदी फिल्मों में काम किया है। साल 2017 में उन्होंने ऋषि कपूर की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। वे कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने वहीं सेंट पॉल्स मिशन स्कूल से पढ़ाई की है। साथ ही कोलकाता के ही स्कॉटिश चर्च कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन की है और अब मुंबई में रहती हैं।

पायल घोष बीबीसी की टेलीफिल्म Sharpe's Peril में काम कर चुकी हैं। उनकी उम्र तब 17 साल थी। इस फिल्म में पायल ने बंगाल के एक स्वतंत्रता सेनानी की बेटी का किरदार निभाया था, जो गांव में रहती थी। पायल साथ ही कनाडा की एक फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। पायल ने तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है।

टॅग्स :अनुराग कश्यपट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस