लाइव न्यूज़ :

सोनू सूद से शराब की दुकान तक पहुंचने के लिए शख्स ने मांगी मदद, कहा- घर में फंसा हुआ हूं, शराब की दुकान तक पहुंचा दो

By अमित कुमार | Updated: May 25, 2020 11:50 IST

बॉलीवुड में अक्सर विलेन का रोल करने वाले सोनू सूद इन दिनों समाज के हीरो बनकर निकले हैं। वह लगातार लॉकडाउन में गरीब लोगों की मदद कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे सोनू सूद राज्य सरकार से परमिशन लेकर हर राज्य में प्रवासी मजदूरों के लिए बस चला रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने ट्विटर पर सोनू से शराब की दुकान तक पहुंचाने की बात कही।

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों के लिए भगवान बनकर सामने आए बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की तारीफ इन दिनों हर जगह हो रही है। सोनू सूद लगातार प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग सोनू को अपनी परेशानी बताते हैं और इसके बाद वह उन्हें मदद का भरोसा देते हैं। ऐसा अब तक कई बार हो चुका है। 

इस बीच एक यूजर ने ट्विटर पर सोनू से शराब की दुकान तक पहुंचाने की बात कही। एक फैन ने ट्विटर पर सोनू को टैग करते हुए लिखा, 'सोनू भाई मैं अपने घर में फंसा हुआ हूं। मुझे ठेके तक पहुंचा दो' इस पर एक्टर ने रिप्लाई किया कि 'भाई मैं ठेके से घर तक तो पहुंचा सकता हूं। जरूरत पड़े तो बोल देना।' सोनू सूद का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

बता दें कि ल़ॉकडाउन में अलग-अलग फंसे प्रवासी मजदूरों को सोनू सूद घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। सोनू सूद राज्य सरकार से परमिशन लेकर हर राज्य में प्रवासी मजदूरों के लिए बस चला रहे हैं। इसके साथ ही वह उनके खाने-पीने का भी खास ख्याल रख रहे हैं। सोनू के इस दरियादिली को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं।

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोनू सूद के एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा- अपने साथी कलाकार के तौर पर मैं तुम्हें 2 दशकों से जानती हूं सोनू। एक एक्टर के तौर पर तुम्हारा सामने आना मैंने सेलिब्रेट किया है। लेकिन आज के इन मुश्किल हालातों में जो दया तुमने दिखाई है उसने मुझे गर्व करने का मौका दिया है। जररूतमंदों की मदद का शुक्रिया।' स्मृति ईरानी के अलावा भी कई सेलिब्रेटी और राजनेता सोनू के इस पहल पर खुशी जता रहे हैं।

टॅग्स :प्रवासी मजदूरसोनू सूदबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल