लाइव न्यूज़ :

जब अंकिता लोखंडे ने नाइट क्लब में सुशांत सिंह राजपूत को सरेआम जड़ दिया था थप्पड़

By अमित कुमार | Updated: June 15, 2020 12:08 IST

सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में ज्यादा साल काम नहीं किया लेकिन उनकी कई ऐसी यादें है जो हमेशा याद रहेंगी। टीवी सीरियल से लेकर फिल्मों तक उन्होंने अपने हुनर का लोहा मनवाया था।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत की निजी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। साल 2015 में सुशांत सिंह राजपूत ने कहा भी था कि वो अंकिता लोखंडे के साथ 2016 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 6 महीने डिप्रेशन से गुजर रहे सुशांत किसी बात से इन दिनों बेहद परेशान थे।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत ‌सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। सुशांत के जाने की खबर से हर कोई हैरान है। इतनी कम उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले सुशांत की मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है। इतना तो साफ है कि 6 महीने डिप्रेशन से गुजर रहे सुशांत किसी बात से इन दिनों बेहद परेशान थे। जिस कारण उन्होंने ये खतरनाक कदम उठाया। 

सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में आने से पहले छोटे पर्द से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। सुशांत ने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है सुशांत सिंह की पर्सनल लाइफ

सुशांत सिंह राजपूत की निजी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। उनका अंकिता लोखंडे  के साथ छह सालों का रिलेशनशिप का बेहद खराब द एंड हुआ था। एक घटना जो काफी चर्चा में रही वो साल 2015 की जब एक नाइट क्लब में अंकिता लोखंडे ने सरेआम सुशांत को थप्पड़ जड़ दिया था। कहा जाता है कि सुशांत ड्रिंक करने के बाद अपनी फीमेल फैन्स के साथ डांस करने लगे, जिसके बाद अंकिता ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। 

सामने आई थी अंकिता लोखंडे के साथ शादी करने की बात

 साल 2015 में सुशांत सिंह राजपूत ने कहा भी था कि वो अंकिता लोखंडे के साथ 2016 में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मगर साल 2016 में ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। खबरों पर खुद सुशांत ने जवाब देते हुए कहा था कि- 'ना तो अंकिता एल्कोहोलिक है और ना ही मैं वुमेनाइजर हूं'. ब्रेकअप का कारण बताते हुए उन्होंने कहा था कि- 'लोग बस एक-दूसरे से दूर हो जाते हैं.. और ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है'।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतअंकिता लोखण्डेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच