लाइव न्यूज़ :

बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर सुशांत सिंह राजपूत ने खरीदी थी अपनी पहली बाइक, तस्वीर वायरल

By अमित कुमार | Updated: June 21, 2020 14:24 IST

सुशांत सिंह राजपूत एक साथ कई कामों में माहिर थे। अपने हुनर के दम पर सुशांत ने फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई थी। सुशांत के इस तरह दुनिया से जाने से हर कोई हैरान है।

Open in App
ठळक मुद्देयह सुशांत सिंह राजपूत की काफी पुरानी तस्वीर है। तस्वीर में वह यल्लो कलर की बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। इंजीनियरिंग के छात्र सुशांत सिंह राजपूत फिल्मों में काम करने से पहले बच्चों को ट्यूशन दिया करते थे। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में परिवारवाद को लेकर एक बहस छिड़ गई है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। फैंस अपने स्टार्स को भुला नहीं पा रहे हैं। वह लगातार सुशांत से जुड़ी कोई न कोई चीज सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच एक बाइक के साथ सुशांत सिंह राजपूत की पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

यह सुशांत सिंह राजपूत की काफी पुरानी तस्वीर है। तस्वीर में वह यल्लो कलर की बाइक पर बैठे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सुशांत की पहली बाइक है जो उन्होंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर खरीदी थी। इंजीनियरिंग के छात्र सुशांत सिंह राजपूत फिल्मों में काम करने से पहले बच्चों को ट्यूशन दिया करते थे। यह बाइक उन्होंने ट्यूशन के पैसों से ही खरीदी थी। 

सोशल मीडिया पर वायरल बाइक की तस्वीर

हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है यह अभी तक साफ नहीं हो सकी है। लोकमत हिंदी इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस बाइक को देखकर यही खबर जोरों पर है। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद बॉलीवुड में परिवारवाद को लेकर एक बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन को लेकर लोग परिवारवाद को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मालूम हो, 'काई पो चे', 'एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' और 'छिछोरे' जैसी फिल्मों में काम कर चुके 34 वर्षीय सुशांत रविवार (14 जून) को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में फांसी से लटके मिले थे। दरअसल, ये एक हाई-प्रोफाइल केस है, जिसके चलते मुंबई पुलिस सुशांत सिंह आत्महत्या मामले की जांच बेहद बारीकी से कर रही है।

 

 

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच