लाइव न्यूज़ :

जब अमिताभ बच्चन का सवाल सुन सिर पकड़कर बैठ गई थीं श्रीदेवी, वायरल हो रहा KBC का पुराना वीडियो

By अमित कुमार | Updated: August 13, 2020 13:20 IST

श्रीदेवी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फिल्मों के जरिए वह हमेशा फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगी। श्रीदेवी का एक पुराना वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीदेवी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ दमदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती थीं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर फैंस उनके पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

बॉलीवुड की 'मिस हवा हवाई' श्रीदेवी का आज जन्मदिन है। वह हर एक अंदाज से फैंस को अपनी तरफ बखूबी खींचना जानती थीं। फरवरी 2018 में श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। मौत के लगभग ढाई साल बाद भी श्रीदेवी के फैंस उन्हें भुला नहीं पाए हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर फैंस उनके पुराने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 

श्रीदेवी अपनी खूबसूरती के साथ-साथ दमदार एक्टिंग के लिए भी जानी जाती थीं। अपनी फिल्मों से उन्होंने लाखों फैंस बनाए। श्रीदेवी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और इसमें 'मि. इंडिया', 'चांदनी', 'नगीना', 'सदमा', 'चालबाज़' और' मॉम' जौसी फिल्में शामिल हैं। कौन बनेगा करोड़पति शो का एक वीडियो श्रीदेवी के जन्मदिन पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

जब कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची थीं श्रीदेवी

दरअसल,  कौन बनेगा करोड़पति के इस एपिसोड में श्रीदेवी शो का हिस्सा थीं। इस दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने एक्ट्रेस से एक ऐसा सवाल पूछ लिया था कि वह अपने हाथ को सिर पर रखकर सोचने को मजबूर हो गईं। श्रीदेवी का यह वीडियो उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अब तक 14 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में श्रीदेवी को एक गाना सुनाया जाता है और पूछा जाता है कि इसके म्यूजिक डायरेक्टर कौन थे? 

चांदनी फिल्म के इस गाने को श्रीदेवी ने खुद दी थी आवाज

यह गाना श्रीदेवी की फिल्म चांदनी का होता है, लेकिन श्रीदेवी को म्यूजिक डायरेक्टर का नाम नहीं याद आता है। इसपर अमिताभ बच्चन कहते हैं कि गाना बहुत सुंदर गाया है आपने। इसपर श्रीदेवी ने कहा, "यह चांदनी फिल्म का गाना है। यश जी ने मुझे कहा कि ये गाना आप गाओगी, तो मैंने इस बात को गंभीरता से ले लिया। लेकिन बाद में उन्हें महसूस हुआ कि उन्होंने क्या कहा।"

टॅग्स :श्रीदेवीअमिताभ बच्चनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!