लाइव न्यूज़ :

जब मुश्किल में फंसे थे शाहरुख खान, संजय दत्त ने दिया था साथ, कहा था तुम्हें कोई हाथ भी लगा दे तो...'

By विवेक कुमार | Updated: July 3, 2018 17:58 IST

शाहरुख़ खान जल्द ही आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जीरो' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरिना कैफ भी हैं। 

Open in App

मुंबई, 3 जुलाई: इन दिनों संजय दत्त की खूब चर्चा हो रही है क्योंकि हाल ही में उनकी जिंदगी पर बेस्ड फिल्म ‘संजू’ रिलीज हुई है और ये फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। हालांकि अभी हम आपको 'संजू' फिल्म के बारे में नहीं बल्कि रियल संजू बाबा के बारे में बता रहे हैं। संजय दत्त जितने बेबाक हैं, दोस्ती के मामले में वह उतने ही पक्के भी हैं। दोस्ती निभाने के मामले में संजय दत्त की जिंदगी के बहुत से किस्से मशहूर हैं। उन्ही किस्सों में से एक दिलचस्प किस्सा हम आपको बताने जा रहे हैं।ये किस्सा है है जब संजय दत्त अपनी फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ के प्रमोशन के लिए में ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सेट पर गए थे, तब खुद शाहरुख खान ने सबको बताते हुए कहा था कि ये मेरे बड़े भाई की तरह हैं जिसे इस वीडियो में देखा जा सकता है। 

वीडियो में शाहरुख़ खान बताते हैं कि जब मैं मुंबई में नया था। मेरा किसी से झगड़ा हो गया था और मैं मुसीबत में पड़ गया था। मैं दिल्ली से था।  उस समय मेरा कोई दोस्त भी नहीं था और मेरे घरवाले भी मेरे साथ नहीं थे तब संजय दत्त जीप लेकर मेरे पास आए और बोले- अगर तुम्हे मुंबई में कोई हाथ भी लगाए तो मुझे बताना। शाहरुख़ आज भी संजय दत्त की इस मदद का एहसान मानते हैं।  

बता दें कि शाहरुख़ जल्द ही आनंद एल राय के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जीरो' में नजर आएंगे। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरिना कैफ भी हैं।

टॅग्स :संजय दत्तशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस