लाइव न्यूज़ :

जब खाना खत्म होने के बाद जूही चावला के पार्टी में पहुंचे शाहरुख खान, अभिनेत्री ने सुनाया किस्सा

By अनिल शर्मा | Updated: September 25, 2021 10:24 IST

शाहरुख खान की बुरी आदत है देर पहुंचने की। ऐसा ही एक बार हुआ था जब जूही चावला ने उनको अपने घर की पार्टी में आमंत्रित किया था लेकिन शाहरुख देर रात उनके घर पहुंचे थे। वह भी जूही चावला के सो जाने के बाद।

Open in App
ठळक मुद्देशाहरुख खान के बारे में जूही चावला ने सुनाया मजेदार किस्साजूही ने बताया कि घर की पार्टी में बुलाया था लेकिन वह रात के 2 बजे के बाद पहुंचे थेअभिनेत्री ने बताया कि शाहरुख जब घर पहुंचे तो सभी लोग जा चुके थे, मैं सो चुकी थी और खाना भी खत्म हो चुका था

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और जूही चावला  डर, राम जाने, डुप्लीकेट, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, और यस बॉस सहित कई फिल्मों में साथ-साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी एक समय खूब पसंद की गई। जाहिर सी बात है कि कई फिल्मों में एक साथ काम करने के बाद उनके आपसी रिश्ते काफी मजबूत हो गए। अच्छी आदतों से लेकर बुरी आदतों तक से दोनों वाकिफ हैं।

 शाहरुख खान की बुरी आदत है देर पहुंचने की। ऐसा ही एक बार हुआ था जब जूही चावला ने उनको अपने घर की पार्टी में आमंत्रित किया था लेकिन शाहरुख देर रात उनके घर पहुंचे थे। वह भी जूही चावला के सो जाने के बाद। ये किस्सा खुद जूही चावला ने एक शो के दौरान सुनाया। 

जूही चावला ने जी कॉमेडी शो में कहा, ‘जब भी हमारे घर पार्टी होती है, हम शाहरुख खान को जरूर आमंत्रित  करते हैं। मैंने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया है और वो हमारे स्पोर्ट्स टीम के पार्टनर भी हैं तो हम हमेशा उन्हें बुलाते रहते हैं। जूही ने आगे बताया कि एक पार्टी में मैने उन्हें बुलाया था और सभी उनसे मिलने के लिए उत्साहित थे। खासकर मेरे स्टाफ उनके साथ तस्वीरें लेना चाहते थे।

अभिनेत्री ने बताया, मैंने उन्हें 11 बजे आने के लिए बोला था लेकिन उन्होंने कहा कि वो थोड़ा सा लेट हो जायेंगे। जूही चावला आगे बताती हैं, शाहरुख खान देर रात 2:30 बजे मेरे घर पार्टी करने आए। तब तक मेरे स्टाफ घर जा चुके थे और मैं सो चुकी थी। यहां तक कि खाना भी खत्म हो चुका था।

वहीं जूही की बातों का समर्थन करते हुए कोरियोग्राफर फराह खान ने कहा ‘हम सभी जानते हैं कि जब 9 बजे का समय अगर शाहरुख को दिया गया है तो वो 2 बजे आएंगे। अगर वो 11 बजे आ जाते हैं तो सब गड़बड़ हो जाता है। बता दें,  शाहरुख खान और जूही चावला दशकों से एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। दोनों आईपीएल टीम के को ऑर्नर भी हैं।

टॅग्स :जूही चावलाशाहरुख़ खानShah Rukhबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!