लाइव न्यूज़ :

सलमान खान और भाग्यश्री के बीच स्मूच कराना चाहता था फोटोग्राफर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि....

By अमित कुमार | Updated: May 26, 2020 19:21 IST

फिल्म 'मैंने प्यार किया' में सलमान खान और भाग्यश्री के रोमांटिक सीन को बड़ी ही खूबसूरती और सौम्यता से फिल्माया गया था। लेकिन उस दौरान एक घटना ऐसी भी घटी थी जिसे जानकर फैंस हैरान रह जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसूरज बड़जात्या के निर्देशन में तैयार हुई इस फिल्म के बाद सलमान और बड़जात्या की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई और सुपरहिट फिल्में दीं।फिल्म प्रमोशन के दौरान फोटोग्राफर अपनी फोटो के लिए एक ऐसा पोज चाहते थे जिसमें सलमान, भाग्यश्री को किस करते हुए नजर आएं।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी वाली सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस फिल्म की कहानी और गानों ने रिलीज के समय कई रिकॉर्ड तोड़े थे। रिलीज के इतने सालों के बाद भी फिल्म को लेकर अक्सर कोई न कोई नई बात सामने आती रहती है। 29 दिसंबर साल 1989 में रिलीज हुई इस फिल्म ने सलमान खान को भी इंडस्ट्री में एक अलग पचान दिलाई थी। 

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में तैयार हुई इस फिल्म के बाद सलमान और बड़जात्या की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई और सुपरहिट फिल्में दीं। सलमान खान ने अपनी पहली फिल्म से ही निर्माता-निर्देशकों को नो किसिंग सीन की बात कह चुके थे। सलमान खान फिल्मों में इस तरह का सीन नहीं करना चाहते थे, लेकिन एक बार एक फोटोशूट के दौरान सलमान खान से भाग्यश्री को पकड़ के स्मूच करने को कहा गया। 

फिल्म प्रमोशन के दौरान फोटोग्राफर अपनी फोटो के लिए एक ऐसा पोज चाहते थे जिसमें सलमान, भाग्यश्री को किस करते हुए नजर आएं। लेकिन ऐसा करने के लिए भाग्यश्री खुद सहज फील नहीं कर पा रही थी। लेकिन सलमान खान ने जब फोटोग्राफर से ऐसा करने के लिए मना कर दिया तो भाग्यश्री ने राहत की सांस ली। इस बात का खुलासा भाग्यश्री ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था। 

सलमान खान और भाग्यश्री की इस फिल्म ने उस वक्त करीब 4 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के बाद सलमान खान की किस्मत तो चमक गई लेकिन भाग्यश्री कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। उन्होंने बॉलीवुड में बहुत कम फिल्मों में काम किया। इन दिनों उनका बेटा अभिमन्यू दासनी फिल्मों में काम कर रहे हैं।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!