लाइव न्यूज़ :

...जब प्रियंका चोपड़ा को प्लेन में मिली थी धमकी, दुबई में गिरफ्तार करवा दूंगा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 29, 2020 06:31 IST

डॉक्टर का कहना था कि प्रियंका को रोकने की कोशिश करने पर उन्होंने उनके साथ बदसलूकी की थी और उन्होंने इस हरकत के लिए दुबई में उन्हें गिरफ्तार करवाने की धमकी भी दी थी.

Open in App
ठळक मुद्देफिल्मी सितारे कभी-कभी बिन बुलाई मुसीबत में फंस जाते हैंप्रियंका चोपड़ा के साथ 2011 में ऐसा ही हुआ था

फिल्मी सितारे कभी-कभी बिन बुलाई मुसीबत में फंस जाते हैं. प्रियंका चोपड़ा के साथ 2011 में ऐसा ही हुआ था, जब एक हाई-प्रोफाइल डॉक्टर ने उनके साथ दुर्व्यवहार करने और दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के बीमार होने पर मजाक उड़ाने का आरोप लगाया था.

यही नहीं, उस शख्स ने उन्हें दुबई में गिरफ्तार करवाने की धमकी भी दी थी. यह सब उनके एक विमान यात्रा के दौरान हुआ था. यात्री डॉक्टर ने उड़ान भरने के बाद प्रियंका पर फोन पर बात करने का आरोप लगाया था. डॉ का नाम फैयाज शॉल था और वह अमेरिका में रहने वाले कश्मीर मूल के हृदय रोग विशेषज्ञ थे. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ और पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जैसे उनके कुछ हाई-प्रोफाइल मरीज थे.

वह 20 मई 2011 को मुंबई से दुबई के लिए अमीरात की उड़ान में प्रियंका के साथ यात्रा कर रहे थे. फैयाज ने पीसी पर दुर्व्यवहार करने और गाली देने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि वह आमतौर पर दुबई जाने के लिए एक चार्टर्ड विमान ले जाते हैं, लेकिन दिलीप कुमार की जांच के लिए उन्हें पाली हिल में उनके घर जाना पड़ा और फ्लाइट छूट गई. इसलिए वह अमीरात की फ्लाइट में सवार हुए, जिस पर प्रियंका प्रथम श्रेणी में उनके साथ थीं.

उन्होंने खिड़की की सीट पर कब्जा कर लिया था और उड़ान के समय भी फोन पर थी. डॉक्टर का कहना था कि प्रियंका को रोकने की कोशिश करने पर उन्होंने उनके साथ बदसलूकी की थी और उन्होंने इस हरकत के लिए दुबई में उन्हें गिरफ्तार करवाने की धमकी भी दी थी.

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!