लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार चुरा लेते हैं लोगों की घड़ियां, माधुरी दीक्षित ने खिलाड़ी के इस राज से उठाया था पर्दा

By अमित कुमार | Updated: July 9, 2020 13:58 IST

माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि कैसे अक्षय कुमार लोगों की घड़ियों को चुरा लेते थे। इतना ही नहीं वह चोरी इस कदर कपृरते कि सामने वाले को इसकी भनक तक नहीं लगती थी।

Open in App
ठळक मुद्दे इस बात का खुलासा उनके साथ 'आरजू' और 'दिल तो पागल है' फिल्म करने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने किया था। एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी दीक्षित ने बताया था कि अक्षय कुमार घड़ी चुराने में एक्सपर्ट है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने कई एक्ट्रेसेस के साथ स्क्रीन शेयर किया है। रेख, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित से लेकर कैटरीना कैफ और सोनम कपूर जैसी एक्ट्रेसेस के साथ भी अक्षय काम कर चुके हैं। अक्षय अपनी फिटनेस पर कितना ध्यान देते हैं ये बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन अक्षय कुमार लोगों की घड़ियां भी बड़ी सफाई के साथ चुरा लेते हैं। 

इस बात का खुलासा उनके साथ 'आरजू' और  'दिल तो पागल है' फिल्म करने वाली एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने किया था। एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी दीक्षित ने बताया था कि अक्षय कुमार घड़ी चुराने में एक्सपर्ट है। माधुरी दीक्षित ने कहा था कि खिलाड़ी कुमार अक्षय लोगों की घड़ियां चुरा लेते हैं। उन्होंने बताया था कि वह ये काम इस तरह करते हैं कि सामने वाले को इसका पता भी नहीं चलता।

अक्षय की भोली सूरत के पीछे छिपा है शरारती बच्चा

माधुरी दीक्षित ने इस बात की जानकारी अक्षय कुमार के सामने ही एक रिएलटी शो के दौरान फैंस को दी। माधुरी ने कहा कि अक्षय की भोली सूरत पर मत जाइए। ये दिखने में जितने भोले दिखते हैं, अंदर से उतना ही शरारती हैं। माधुरी दीक्षित का यह वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

इन फिल्मों ने दिलाई माधुरी को बॉलीवुड में पहचान

साल 1984 में फिल्म 'अबोध' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली माधुरी के लिए इस मुकाम पर पहुंचना इतना आसान नहीं था। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में माधुरी ने बताया था कि फिल्मों में सपॉर्टिंग रोल्स से उन्हें शुरुआत करनी पड़ी। 'कर्मा' और 'तेजाब' जैसी फिल्मों ने उन्हें बतौर एक्ट्रेस इंडस्ट्री में पहचान दिलाई।

टॅग्स :अक्षय कुमारमाधुरी दीक्षितबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!