लाइव न्यूज़ :

जब मुंबई फिल्म स्टूडियो में मीना कुमारी को नहीं पहचान पाए थे लाल बहादुर शास्त्री!

By भाषा | Updated: February 11, 2019 10:01 IST

शास्त्री जी को ‘पाकिजा’ की शूटिंग देखने के लिए आमंत्रित किया गया था जिसमें मीना कुमारी नायिका थी।

Open in App

देश के तत्कालीन गृह मंत्री लाल बहादुर शास्त्री उस वक्त अभिनेत्री मीना कुमारी को पहचानने में विफल रहे जब उन्होंने उन्हें माला पहनाई और बाद में शास्त्री ने अपने पास बैठे पत्रकार कुलदीप नैयर से पूछा यह महिला कौन है। यह वाकया मुंबई फिल्म स्टूडियो में एक कार्यक्रम का है जहां फिल्म ‘पाकिजा’ की शूटिंग की चल रही थी। 

यह वाकया उस वक्त पेश आया जब मीना कुमारी बतौर अभिनेत्री अपनी सफलता के शिखर पर थी। 

शास्त्री जी को ‘पाकिजा’ की शूटिंग देखने के लिए आमंत्रित किया गया था जिसमें मीना कुमारी नायिका थी। महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री का भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का दबाव था और शास्त्री इनकार नहीं कर सके। 

फिल्म के सेट पर मीनाकुमारी और लाल बहादुर शास्त्री से जुड़े इस वाकये का जिक्र नैयर की नयी किताब ‘आन लीडर एंड आइकॉन: फ्राम जिन्ना टू मोदी’ में किया गया है। यह किताब नैयर ने पिछले साल अगस्त में अपने निधन से कुछ हफ्ते ही पूरी की थी। इस कार्यक्रम में फिल्म जगत से जुड़ी नामचीन हस्तियों ने शिरकत की थी। 

नैयर ने लिखा है, ‘‘कई बड़े कलाकार मौजूद थे। मीना कुमारी ने शास्त्री को माला पहनाई। जोरदार तालियां गूंजी। शास्त्री ने मुझसे अपनी धीमी आवाज में पूछा, यह महिला कौन है। मीनाकुमारी कहते हुए मैं विस्मय में था। शास्त्री ने अपनी अज्ञानता व्यक्त की। फिर भी मैंने उनसे सार्वजनिक तौर पर इसे स्वीकार करने की अपेक्षा कभी नहीं की थी।’’ 

हालांकि, उन्होंने शास्त्री की सरलता और ईमानदारी के लिए उनकी प्रशंसा की है। इस मौके पर शास्त्री ने संक्षिप्त भाषण दिया। 

किताब के अनुसार, ‘‘उन्होंने अपना भाषण की शुरूआत में टिप्पणी के साथ की, ‘मीनाकुमारीजी मुझे माफ करना, मैंने आपका नाम पहली दफा सुना है।’ हिंदी सिनेमा की खुबसूरत अभिनेत्री जो उस वक्त देश के लाखों दिलों की धड़कन थी। पहली पंक्ति में स्थिर बैठी थी और शर्मिंदगी का भाव उनके चेहरे पर था।’’  

टॅग्स :मीना कुमारी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMeena Kumari Death Anniversary: ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी दुनिया छोड़ने से पहले गुलजार के लिए छोड़ गई थी ये कीमती चीज, वजह जान हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीइन मशहूर अभिनेत्रियों की बायोपिक में उनका किरदार निभाना चाहती हैं कृति सेनन

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड की ट्रेडजी क्वीन मीना कुमारी पर बनेगी वेबसीरीज, इस किताब के खरीदे गए राइट्स

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड के वो सुपरस्टार जिनकी आखिरी फिल्म उनके निधन के बाद हुई रिलीज, मधुबाला से लेकर राजेश खन्ना तक लिस्ट में शामिल

बॉलीवुड चुस्कीपुण्यतिथि विशेषांक: बॉलीवुड के इस एक्टर से इश्क करती थीं मीना कुमारी, पढ़ें ट्रेजिडी क्वीन के कुछ रोचक किस्से

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?